Let’s travel together.

नरवाई की आग से मिनी ट्रक में आग लगी

0 114

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

किसान नरवाई में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नरवाई की आग से कितना बड़ा नुकसान हो सकता है इसका उदाहरण सलामतपुर थाना क्षेत्र के हलाली डेम भूसा प्लांट पर देखने को मिला, जहां विदिशा जिले से भाड़े पर भूसे की गठान भरने आया एक मिनी ट्रक में नरवाई की आग की चपेट में आ गया। जिसमें मिनी ट्रक पूरी तरह जल गया। ट्रक मालिक को लगभग आठ लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिब्राइल खान निवासी शेरपुरा थाना करारिया जिला विदिशा अपने मिनी ट्रक को भाड़े पर भूसे की गठान भरने आया था। समय लगने के कारण ड्राइवर नोशे खान दोपहर तीन बजे खेत में ट्रक खड़ा करके चला गया। सुबह लगभग छह बजे भूसा प्लांट के मुंशी चांद खान ने ट्रक मालिक जिब्राइल खान को सूचना दी कि आपके मिनी ट्रक में आग लग गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर मामले को जांच में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811