Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भूमि पूजन

0 94

नगर को सुंदर और विकसित करना हम सबकी जिम्मेदारी-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

अनुराग शर्मा सीहोर

अपने शहर को सुंदर व स्वच्छ रखने के लिए सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने की जरूरत है। साथ ही यह संकल्प भी लेना है कि हर हाल में अपने शहर को सुंदर बनाना है। बारिश से पहले शहर के सभी वार्डों में नाली और सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। उक्त विचार शहर के वार्ड क्रमांक 16 में पांच स्थानों के एक साथ भूमि पूजन कार्य के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने व्यक्त किए। गुरुवार को आयोजित भूमि पूजन के दौरान विधायक सुदेश राय, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद कमलेश राठौर और वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद विवेक राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल थे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 16 में पांच स्थानों पर भूमि पूजन का कार्य नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों से कराया है। जिसमें मुकेरी मोहल्ले में एक कचरा घर निर्माण कार्य, इसके अलावा पुराना बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण, मुकेरी मोहल्ले में सीसी रोड के अलावा इसी वार्ड में दो नालियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है। वहीं वार्ड क्रमांक 10 में सीसी रोड के अलावा एक अन्य कार्य का भूमि पूजन किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811