Let’s travel together.

तकनीकी अमले को समझाईं अमृत सरोवर तालाब निर्माण की बारीकियां

0 272

– जिला पंचायत सीईओ की पहल पर आरईएस और मनरेगा के इंजीनियर को कराया गया फील्ड भ्रमण

– निर्माणाधीन तालाब दिखाकर दी जानकारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण किस तरह से किया जाना है। निर्माण में किस तरह तकनीकी मापदंडों का पालन निर्धारित मानक अनुरूप करना है। इसके बारे में जानकारी देने के लिए जिले के समस्त आरईएस और मनरेगा के इंजीनियरों को खनियांधाना रेडी हिम्मतपुर ग्राम पंचायत में बनाए जा रहे नवीन अमृत सरोवर तालाब का निर्माण दिखाकर के जानकारी दी गई।

खनियांधाना रेडी हिम्मतपुर ग्राम पंचायत में बनाए जा रहे अमृत सरोवर तालाब के दौरान जहां पर सभी तकनीकी अमले को फील्ड भ्रमण कराया गया। फील्ड के दौरान यहां पर तालाब निर्माण की बारीक जानकारी दी गई। फील्ड भ्रमण के दौरान यहां पर आरईएस और मनरेगा के 100 से ज्यादा इंजीनियर मौजूद रहे। इस फील्ड भ्रमण के दौरान यहां पर खनियाधाना मिठ्टल सिंह रघुवंशी द्वारा तालाब निर्माण की जानकारी दी गई कि किस तरह तालाब निर्माण किया जाएगा, वेस्ट वियर का निर्माण किस तरह होगा, लेवल क्या रहेगा, मिट्टी का भराव किस तरह किया जाएगा और मानक निर्माण का स्तर क्या होगा। इसकी पूरी जानकारी दी गई।

जिला पंचायत सीईओ की पहल-

जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी की पहल पर आरईएस और मनरेगा के इंजीनियरों को यह फील्ड भ्रमण कराया गया। जिसमें जिले भर का पूरा तकनीकी हमला करीब 100 इंजीनियर मौजूद रहे, जिन्होंने खनियांधाना रेडी हिम्मतपुर ग्राम पंचायत का भ्रमण किया और यहां पर अमृत सरोवर तालाब निर्माण की जानकारी ली जिससे जिले में अन्य स्थानों पर चल रहे तालाबों का निर्माण मानक अनुरूप किया जा सके।

आने वाले समय में मिलेगा अमृत सरोवर तालाबों का फायदा-

शिवपुरी जिले में इस समय विभिन्न पंचायतों में अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। शिवपुरी के जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी को मुख्यमंत्री द्वारा तालाब निर्माण में अच्छे कार्य करने पर सम्मानित किया जा चुका है। इस समय गर्मी का दौर है और जिले के विभिन्न स्थानों पर नवीन तालाब का निर्माण कार्य चल रहा है। आने वाले समय में जब यह जल संरचनाओं का निर्माण पूरा हो जाएगा तो यहां पर जलभराव के बाद यहां पर ग्रामीणों को कई फायदे होंगे। भूमिगत जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी, पशुओं को पानी मिलेगा, पेयजल की उपलब्धता होगी। साथ ही मछली पालन से रोजगार के साधन भी निर्मित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811