Let’s travel together.

शिवसेना की बैठक में हुई जिले के साथ नगर की कार्यकारिणी गठित

0 139

जिला सचिव हेमंत,महासचिव आयुष और युवा जिला सयोंजक बने विनोद सोनी

रायसेन। जिला मुख्यालय पर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में आज शिवसेना की जिला बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला कार्यकारिणी के साथ नगर कार्यकारिणी भी गठित की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं गईं।

हिंदूवादी संगठन और राजनीतिक पार्टी शिवसेना द्वारा रायसेन जिला मुख्यालय पर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर जिला बैठक का आयोजन किया गया,इस बैठक में जिला कार्यकारिणी और नगर की कार्यकारिणी के गठन के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी।
शिवसेना के जिला प्रमुख सूरज मल जैन मोनू ने बताया कि श्री चित्रगुप्त मंदिर में शिवसेना के समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए और सर्वप्रथम मंदिर में विराजमान देवी देवताओं की पूजा अर्चना की इसके उपरांत श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया था इसके उपरांत बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सहमति से जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी गठित करने पर सहमति बनाई। सहमति के अनुसार युवा शिवसेना के जिला संयोजक के रूप में विनोद सोनी को नियुक्त किया गया वही दूसरी ओर वरिष्ठ शिवसेना के जिला सचिव के रूप में हेमंत सोनी और जिला महासचिव के रूप में आयुष राठौर को नवनियुक्त पदाधिकारी बनाया गया वहीं दूसरी ओर नगर की कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष के रूप में विकास मेहरा एवं नगर उपाध्यक्ष ऋषभ मालवीय एवं नगर महामंत्री सौरभ दायमा नगर मीडिया प्रभारी शिवम कुशवाहा को नियुक्त किया गया इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा उपरांत समस्त शिवसेनिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और आगामी 26 अप्रैल को भोपाल में आयोजित जन आंदोलन के लिए सामूहिक रूप से उपस्थित थी के लिए रूपरेखा बनाई, वहीं दूसरी ओर आने वाले समय में धर्म विरोधी गतिविधियां एवं भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने की रूपरेखा भी तैयार की गई।जिला बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी अरुण कुमार शेंडे,जिला उपाध्यक्ष मनोज चंदेल,जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति,जिला महामंत्री विवेक ठाकुर,नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह चंदेल,संजय चौधरी,पवन महाराज,प्रकाश सोनी,सूरज सोनी,विक्की सिंह,सत्यम विश्वकर्मा,आयुष सोनी सहित दर्जनों शिवसेनिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811