Let’s travel together.

दो एसडीएम क्षेत्र का निरीक्षण कर कलेक्टर मनीष सिंह ने क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण रोकने अफसरों को दिये निर्देश

0 87

साथ ही पुराना ताजमहल, ताजुल मस्जिद क्षेत्र तथा पुराने तालाब क्षेत्र का भी मुआयना किया

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

कलेक्टर ने शनिवार को लगभग 4 घंटे तक शहर के अलग अलग क्षेत्रों का। निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने बैरागढ़ एसडीएम और टी टी नगर एसडीएम क्षेत्र में अलग अलग जगहों का निरीक्षण किया और शहर की व्यवस्थाओं , अतिक्रमण, मार्केट प्लेस का निरीक्षण किया और सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


भोपाल जिलाधीश आशीष सिंह शहर का मिजाज जानने के लिए दो एसडीएम क्षेत्र का भ्रमण करने निकले उनके साथ बैरागढ़ एसडीएम मनोज उपाध्याय ने क्षेत्र की जानकारी दी।
कलेक्टर ने बैरागढ़, हमीदिया क्षेत्र के पुरानी इमारतो का भी निरीक्षण किया और जनसंख्या के आधार पर क्षेत्र के विस्तार को भी समझा।
इसके बाद टीटी नगर एसडीएम क्षेत्र के अंतर्गत न्यू मार्केट , स्टेडियम क्षेत्र, और बाजार क्षेत्र का भी अवलोकन किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने दोनो एसडीएम को निर्देश भी दिए की सभी क्षेत्रों के संबंध में बाजार और लगने वाले रेहड़ी और ठेलो के लिए जगह निर्धारित करने के लिए

कार्ययोजना के लिए नगर निगम के साथ मिलकर व्यवस्था को सुचारू बनाए, । इसके साथ ही साफ सफाई के लिए बाजार क्षेत्र में रात में सफाई के लिए भी नगर निगम के साथ चर्चा कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये।
भोपाल शहर में आने वाले त्योहारों के लिए भी बनने वाली व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |     सेवा भारती ने मनाया होलिका उत्सव,फूलों की होली में भक्ति और महिला सशक्तिकरण का संगम     |     लंबे समय के इंतजार बाद रायसेन जिले के छह भाजपा मंडलों की सूची हुई घोषित, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल     |     राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811