Let’s travel together.

हलाली डैम के ओवरफ्लो पर 5 गेटो का निर्माण जारी

0 194

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सम्राट अशोक बांध ( हलाली डैम) पर इन दिनों ओवरफ्लो पर काम किया जा रहा है। हलाली डैम के कार्य के लिए सरकार ने 24 करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं ओवरफ्लो पर 5 चैनल गेट लगाया जाएंगे

पिछले साल जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांची ब्लॉक के क्षेत्रीय और स्वस्थ मंत्री प्रभु राम चौधरी हलाली डैम पर आकर जरूरी काम करने के निर्देश दिए गए थे इसी के तहत हलाली डैम पर ओवरफ्लो पर काम किया जा रहा है पहले जो हलाली डैम पर ओवरफ्लो बना था उसको नीचे चट्टानों को फोड़ कर समतल किया जा रहा है ताकि हलाली डैम का पानी निकल सके क्योंकि जो अभी बना हुआ ओवरफ्लो है उस तक पानी आते-आते कई गांव हलाली डैम के पानी में डूब जाया करते हैं गांवों के किसानों की फसलें भी हलाली डैम के पानी में डूब जाती थी जिससे किसानों को काफी हनी होती थी उन गांव को डूब से बचाने के लिए पहले से ओवरफ्लो कुछ कम किया जा रहा है ताकि जो गांव डूब में आते हैं वहां अब हलाली डैम के पानी में ना डूबे इससे कई गांव डूबने से बच जाएंगे।

बता दें कि हलाली डैम का जब ओवरफ्लो चालू होता है तो उसके दायरे में कई गांव आते हैं जैसे कायमपुर , निनोद, सिग्रामपुर, बूदौर, बर्री , पीपलखेड़ी यदि गांव बारिश के समय हलाली डैम के पानी में डूब जाते हैं हलाली डैम के उस पार भी कई ऐसे गांव हैं जो इस पानी की जद में आते हैं उन्हीं को ध्यान में रखते हुए हलाली डैम पर 24 करोड़ की लागत से काम किया जा रहा है हलाली डैम पर 5 चैनल गेट बन जाने से अब यह गांव हलाली डैम के पानी में नहीं डूबेगा जैसे ही पानी का जलस्तर बढ़ेगा वैसे ही चैनल गेट खोलकर पानी को कम किया जा सकेगा जिससे किसानों की फसलें अब नहीं डूब पाएंगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811