भागवत कथा पंडाल से लेकर समूचे मैदान में जिधर देखो उधर लाखों श्रद्धालुओं की दिखाई दी आस्था।
रायसेन/ विदिशा से सीएल गौर
मध्य प्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय पर चल रही विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज की भागवत कथा में छठवां दिवस बुधवार को लाखों की संख्या में भक्त कथा सुनने के लिए पहुंचे जिधर देखो उधर कथा पंडाल से बाहर तक भक्तों की आस्था का नजारा देखने को मिल रहा था ऐसा प्रतीत हो रहा था मानव विशाल महाकुंभ का आयोजन इस विदिशा की पावन धरती पर हो रहा हो भागवत कथा को सुनने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव महाराज श्री की कथा सुनने के लिए पहुंचे, इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज का पुष्पहार से स्वागत करते हुए आशीर्वाद लिया और कुछ देर तक बैठकर भागवत कथा भी सुनी ।

भागवत कथा की शुरुआत 5:00 बजे से शुरू हुई जैसे ही कथा मंच पर महाराज जी का आगमन हुआ वैसे ही जय जय सियाराम जय बागेश्वर धाम के जयकारे कथा पंडाल में मौजूद भक्तों द्वारा लगाए जा रहे थे। महाराज श्री ने कथा की शुरुआत सीताराम हनुमान संकीर्तन से की जिसे सुनकर और कीर्तन गाकर लाखों श्रद्धालु भी मंत्रमुग्ध हो गए । इसके पश्चात महाराज श्री ने रामायण जी के रोचक प्रसंगों की कथा भक्तों के लिए सुनाई

जिसके तहत जटायु और रावण संवाद काग भूसंड जी की कथा आदि विस्तार के साथ सुनाई इसके पश्चात महाराज श्री ने कथा के रोचक प्रसंग भगवान श्री कृष्ण और गोपियों की लीला के बारे में बहुत ही सुंदर वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कराया और कहा कि जिस प्रकार से भगवान श्री कृष्ण और गोपियों के बीच जो प्रेम की भावना थी इसी प्रकार की भावना भगवान के प्रति भक्तों को रखना चाहिए जिससे कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा मिल सके । भागवत कथा के तहत बीच-बीच में महाराज श्री ने अति सुंदर भजन सुनाए जिन्हें सुनकर कथा स्थल पर मौजूद लाखों श्रद्धालु गदगद हो गए और कथा पंडाल से लेकर बाहर तक श्रद्धालु कथा के रस में झूमते नजर आए। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गुरुवार तक चलेगा जिसमें अंतिम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है प्रतिदिन लगातार भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। महाराज श्री ने श्रीमद् भागवत कथा आयोजक बटुक जी महाराज और मुख्य जिजमान मुकेश टंडन की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।

कथावाचक पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज ने अंतिम दिवस की श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं से आह्वान किया क्योंकि जो लोग अभी तक भागवत कथा सुनने के लिए नहीं आए थे अगर वह आखरी दिन की भागवत कथा ही कथा पंडाल में बैठकर सुनते हैं तो उन्हें साप्ताहिक भागवत कथा का पूर्ण लाभ मिलेगा वैसे भी देखा जाए तो विदिशा नगरी में इस प्रकार के बड़े धार्मिक आयोजन होते रहते हैं परंतु अभी तक के कार्यक्रमों में बागेश्वर धाम सरकार की भागवत कथा महाकुंभ ने इतिहास रच दिया क्योंकि लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए और महाराज श्री के दर्शन लाभ लेने के लिए कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं।

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शाला के परिक्रमा लगाने के लिए जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़
श्रीमद् भागवत कथा स्थल के समीप भागवत कथा के शुरुआती दौर से ही भगवान लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विशाल आयोजन भी भागवत कथा आयोजन समिति के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें शुरू से लेकर अभी तक प्रतिदिन लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शाला के परिक्रमा लगाने एवं दर्शन लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही है भागवत कथा में जाने के लिए श्रद्धालु पहले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शाला की परिक्रमा लगा रहे हैं इसके पश्चात श्रीमद् भागवत कथा का आनंद उठा रहे हैं।