Let’s travel together.

अवन्तिका कॉलोनी में सूनेघर में चोरों ने धावा बोलकर नकदी डेढ़ लाख रुपये सहित इतने ही कीमत के सोना चांदी के जेवरात चोरी

0 151

शिवलाल यादव रायसेन

शहर में चोर गिरोह एक बार फिर से सक्रीय हो गया है।ज्यादातर चोरी की वारदातें शातिर चोर गिरोह रैकी के बाद सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे देते हैं।शहर की मुख्य सड़कों और पॉश कॉलोनियों में रात्रि पुलिस गश्त पर सवाल खड़े होने लगे हैं।


कोतवाली पुलिस थाने के टीआई मनोज सिंह ने बताया कि अवन्तिका कालोनी वार्ड 13 मकान नम्बर 45 निवासी दुर्गेश दुबे अपनी पत्नी शिवानी दुबे परिवार सहित 7 अप्रैल 2023 को खाटू श्याम मन्दिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थं यात्रा करने राजस्थान गए थे।बीती रात करीब 3 बजे जब दुबे परिवार वापस अवन्तिका कॉलोनी मकान में आए।मकान के गेट का ताला टूटा देखा और कपड़े सहित अलमारी का सामान बिखरा देखा तो दुर्गेश दुबे दंग रह गए।उन्होंने रात 3बजे ही डायल 100 पुलिस के एसआई राजाराम यादव पुलिस कर्मियों सहित अवन्तिका कॉलोनी पहुंचे।उन्होंने मौका मुआयना भी किया। मंगलवार को सुबह फरियादी दुर्गेश दुबे ने कोतवाली पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मकान मालिक दुर्गेश दुबे ने बताया किकेस करीबन डेढ़ लाख रुपये, लगभग ढाई लाख के सोना चांदी के गहने, एलईडी 56 हजार रुपये की थी।उसे पत्थर से फोड़ गए चोर।मकान के मेनगेट में ताला डला था।घर की लाइट जल रही थीं।कोतवाली पुलिस ने बताया कि चोर गिरोह बाहर के जिलों का हो सकता है।पहले भी शातिर चोर गिरोह गुलगांव ,भोपाल क्षेत्र के पकड़े गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811