–मालवाहक सहित कत्लखाने जा रहे 8 भैंसा जप्त
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
संसार को जियो ओर जीने दो का शुभ सन्देश देने वाले अंतिम केवली भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक मनाने की जिस समय समाज व्यापक तैयारियां करने में लगा हुआ था उसी समय राष्ट्रीय राजमार्ग से धरसीवा होते 8 भैंसा कत्लखाने की ओर तीव्र गति से मालवाहक में जा रहे थे जिन्हें मुखविर की सूचना पर धरसीवा पुलिस ने अलसुबह पकड़कर जीवनदान दिया।

जानकारी के मुताबिक भगवान महावीर जन्म कल्याणक की अलसुबह धरसीवा पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि एक लाल रंग के आयचर वाहक क्रमांक सीजी 04 एनव्ही 3112 में किरवई थाना सिमगा क्षेत्र से 8 भैंसा भरकर कत्लखाने ले जाये जा रहे हैं इस सूचना के मिलते ही धरसीवा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 पर गुरु पेट्रोल पंप के सामने रात 2 बजे से ही नाकेबंदी शुरू कर दी और देर रात तक चेकिंग करते हुए उक्त वाहन को पकड़ा 8 भैंसा सहित वाहन को पकड़कर पुलिस ने आरोपी सूर्यप्रकाश बंजारे उर्फ सूर्या निवासी वाना थाना खरोरा एवं राकिब कुरेशी पिता राशिद कुरैशी निवासी गढ़ी हसनपुर मस्जिद के पास थाना चौसान जिला शामली यूपी को पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिवहन अधिनियम 2004की धारा 4,6,10 एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु पालन अधिनियम 1978 की धारा 47ए 47सी 48,49,52 एमवी एक्ट 66/192 के तहत कार्यवाही करते हुए मालवाहक को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

इनकीं रही अहम भूमिका
कत्लखाने ले जाये जा रहे 8 भैंसा को नया जीवनदान देने में जहां मुखबिर ने पुण्य का काम किया तो वहीं धरसीवा पुलिस थाने के टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत प्रधान आरक्षक जितेंद्र भास्कर ,आरक्षक जितेंद्र साहूँ आरक्षक रामचरण धुरू का सराहनीय योगदान रहा।

जैन समाज की ओर से 1100 से सम्मान
मुखबिर की सूचना पर धरसीवा पुलिस द्वारा महावीर जन्म कल्याणक पर 8 भैंसा को कत्लखाने जाने से बचाकर उन्हें नया जीवनदान देने पर सांकरा जैन समाज ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस को ह्रदय से बधाई व शुभकामनाये दी
सांकरा जैन समाज उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने पुलिस कर्मियो को 1100 रुपये की नगद सम्मान राशि से सम्मानित किया।