Let’s travel together.

दो दोस्तों को शराब की दुकान में जाना पड़ा महंगा, बदमाशों ने जमकर की मारपीट

109

जिला मेडिकल कॉलेज  के चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर घायल का बयान दर्ज किया गया, वहीं संबंधित थाने को इसकी सूचना दे दी गई।

कोरबा में दो लोगों को शराब की दुकान में जाना काफी महंगा पड़ गया। वहां मौजूद छह लोगों ने मौका पाकर ना केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि 10 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना में घायल अजय कुर्रे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों के बारे में फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस की गाड़ी में मौजूद इस व्यक्ति को देखने से ऐसा लगता है कि कहीं पर गंभीर हादसे में उसे यह चोटें आई हैं, लेकिन सच इससे अलग है। जांजगीर-चांपा जिले के सोनबरसा गांव का रहने वाला अजय कुर्रे ट्रेलर चालक है। कोयला ले जाने के दौरान वह जाम में फंसा हुआ था। तब उसने अपने एक मित्र के साथ लालघाट शराब की दुकान का रुख किया।

इस जगह पर 6-7 लोगों ने उन दोनों से जमकर मारपीट की और उनके पास रखे 10 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ितों को जिला अस्पताल लाए जाने पर वहां से पुलिस को जानकारी हुई । बताया गया कि लाल घाट शराब दुकान में घटना हुई है। इसमें नगदी रकम लूटे जाने की जानकारी हुई है। आरोपियों के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
जिला मेडिकल कॉलेज  के चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर घायल का बयान दर्ज किया गया, वहीं संबंधित थाने को इसकी सूचना दे दी गई है। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ मारपीट करने के बाद उसकी रकम लूट ली गई और फिर आरोपी फरार हो गए।

ट्रेलर चालक अजय कुर्रे और उसके मित्र के साथ जो कुछ घटित हुआ है उसने उन लोगों को सतर्क कर दिया है जो रात्रि में आवाजाही के दौरान कभी-कभार शराब दुकान की तरफ जाने का रुख करते हैं। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811