Let’s travel together.

MNS प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, माहिम तट पर ‘दरगाह’ को लेकर उठाया ये बड़ा कदम

73

MNS Chief Raj Thackeray: मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच ‘दरगाह’ के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया. कल राज ठाकरे ने इसे लेकर चेतावनी दी थी.

Mumbai Police on Dargah: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कल आरोप लगाया था कि यहां अवैध रूप से एक दरगाह का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच ‘दरगाह’ के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया. इसे लेकर अब कई बयान सामने आये हैं.

मुंबई पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मुंबई नगर निगम की अतिक्रमण रोधी टीम माहिम के विवादित मजार स्थल में घुस गई है. नगर निगम के कई कर्मचारियों और जेसीबी को भी माहिम किनारे लाया गया है. इस बीच माहिम में विवादित मजार को लेकर एबीपी माझा को सूत्रों ने अहम जानकारी दी है. बताया गया कि, मकबरा बहुत पुराना है. पिछले दो साल में मजार के आसपास अनाधिकृत निर्माण किया गया है. केवल इसी निर्माण को आज तोड़ा जाएगा. सूत्रों ने जानकारी दी है कि मजार को छुआ नहीं जाएगा.

साइट 600 साल पुरानी है

माहिम तट में कथित मजार की मैपिंग की गई है. माहिम तट में महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. कहा जा रहा है कि राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मेरीटाइम बोर्ड की नींद खुल गई है. मुंबई नगर निगम की अतिक्रमण रोधी टीम माहिम की विवादित मजारी जगह में घुस गई है. उस जगह पर एक जेसीबी भी तैयार रखी गई है. इस बीच माहिम समुद्र में इस जगह पर माहिम दरगाह ट्रस्ट ने बड़ा दावा किया है. यह जगह 600 साल पुरानी है. मूल रूप से हजरत मकदूम अली शाह इसी स्थान पर बैठकर हजरत ख्वाजा खिज्र अली शाह से शिक्षा प्राप्त करते थे. यह एक ऐतिहासिक स्थान है. माहिम दरगाह के ट्रस्टी सुहैल खंडवानी ने कहा कि हमारा वहां दरगाह बनाने का कोई इरादा नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811