Let’s travel together.

गीत गाकर एक्टिवा पर चार सवारी के साथ स्टंट पड़ा महंगा

0 70

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही रायपुर पुलिस हुई सक्रिय
एक्टिव जप्त लायसेंस निरस्ती की कार्यवाही

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

यदि आप भी कहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी या उसके आसपास रहते हैं और खतरनाक स्टंट के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए क्योकि रायपुर पुलिस जाग रही है और ऐंसे स्टंट बाजियो को गिरफ्तार कर न सिर्फ वाहन जप्त कर रही बल्कि लायसेंस भी निरस्त किया जा रहा है।
जी हां ऐंसा ही कुछ स्टंटबाजी कर “छत्तीसगढ़ी गीत राजा नींबू चांट ले” के साथ एडीट कर एक्टिवा में चार सवारी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही राजधानी रायपुर की पुलिस सक्रिय हुई और चन्द घँटों में ही आरोपियों को एक्टिवा सहित दबोच लिया
घटना 20 मार्च की है दो पहिया वाहन activa में लापरवाही पूर्वक तीन सवारी ओर एक को हाथों से पकड़कर स्टंट करते सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करने वाले वाहन चालकों पर रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक एवं दुपहिया सवारों को पकड़कर उनका पंचनामा तैयार कर न्यायालय भेजने की कार्यवाही की है साथ ही वाहन जप्त कर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही पृथक से की जा रही है।
20 मार्च 2023 को दोपहर 3:00 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड हुआ जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कैंपस के भीतर वाहन *एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एम एल 1883 का चालक लापरवाही पूर्वक बिना हेलमेट तीन सवारी स्टंट करते हुए वाहन चलाते हुए जा रहा था।* उपरोक्त वायरल वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत कुमार अग्रवाल के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में थाना यातायात टाटीबंध एवं थाना सरस्वती नगर के अधिकारी कर्मचारियों को दिए गए जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त वाहन चालक एवम सवार लड़को को घंटे भर के भीतर पकड़ कर वाहन जप्त किया गया साथ ही पंचनामा तैयार कर प्रकरण न्यायालय भेजे जाने की कार्यवाही शुरू की गई इसके अलावा वाहन चालक का लाइसेंस निलंबन हेतु पृथक से कार्यवाही की जा रही है।
थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध विशाल कुजुर द्वारा बताया गया की एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एम एल 1883 का चालक तेजराम सिन्हा पिता लीलाधर सिन्हा उम्र 24 वर्ष लालपुर रायपुर द्वारा 20 मार्च 2023 को पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर के भीतर अपने में एक्टिवा वाहन में लापरवाही पूर्वक बिना हेलमेट के तीन सवारी स्टंट करते वहां चला रहा था जिसे सोशल मीडिया में अपलोड किया गया वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आते ही त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर यातायत थाना टाटीबंध एवं सरस्वती नगर थाना स्टाफ के द्वारा उक्त वाहन चालक एवं सवार छात्रों को पकड़ कर उनके विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 39/192, 125/194 ,(C)129/194(D), 184, 130(3) के तहत पंचनामा तैयार कर कार्यवाही शुरु की गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस ए टी आई पॉलीटेक्निक में अनिश्चित कालीन हड़ताल,पूर्ण वेतन देने की मांग     |     केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शिवपुरी कलेक्टर का सम्मान     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान 2026 के तहत सलामतपुर मंडल में वर्ग आयोजित     |     भाजपा भोजपुर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, 28 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी     |     वर्चस्प की लड़ाई,शराब ठेकेदारों के कर्मचारी भिड़े,जमकर चली लाठियां     |     कयामपुर में फिर दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत—एक दिन पहले ही गाय का किया था शिकार     |     नंगे पैर श्रद्धा की पदयात्रा, भोपाल से दिल्ली तक ‘गौ माता’ के सम्मान की मांग लेकर निकले 6 गौभक्त     |     दीवानगंज में फिर हादसा: फैक्ट्री चौराहा के पास कार-ऑटो की टक्कर, हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान     |     आगजनी की बढ़ती घटनाओं के बीच 5 घंटे बिजली कटौती, किसानों को राहत, व्यापारियों की बढ़ी परेशानी     |     गीदगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई पहचान: ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर की मौत, हादसे की आशंका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811