Let’s travel together.

थाना कोतवाली को मिली सफलता: पकड़ा गया तीन हजार रूपये का इनामी फरार आरोपी

0 207

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह:पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह द्वारा फरार आरोपी एवं वारंटीयों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था जो पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक भावना दांगी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत ने थाना के फरार आरोपी एवं फरार वारंटीयों के पकड़ने हेतु टीम गठित की जो थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 19 मार्च को अप.क्र. 8/22 धारा 457,380 ताहि. के फरार एवं 3000 रूपये के इनामी आरोपी गिण्डे उर्फ इमरान पठान पिता शेख इमाम एवं स्थाई वारंटी वारिस पिता गुलाम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में पूर्व से मारपीट करने, अवैध हथियार रखने, गौवंश वध अधिनियम एवं चोरी नकबजनी के पूर्व से 12 अपराध पंजीबद्ध है आरोपी गिण्डे उर्फ इमरान पठान पिता शेख इमाम उम्र 32 साल निवासी चैनपुरा एवं वारिस (22) पिता गुलाम कुरैशी,। निवासी कसाई मंडी दमोह को पकड़ने में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. विजय राजपूत, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी,उप निरीक्षक प्रियंका पटैल, प्रधान आरक्षक डेलन, आरक्षक योगेन्द्र यादव, आरक्षक रुपनारायण, आरक्षक देशराज, आरक्षक कृष्ण कुमार,आरक्षक नरेन्द्र द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811