रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
रायसेन जिले के ब्लॉक ओबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाले कुमडी बिठोरी स्कूल में हमीरी स्कूल से शिक्षक प्रकाश राठौर को अटैच किया गया था जो की 22,9,2022 और 23,9,2022 सिर्फ दो दिन ही स्कूल पहुंचे इसके बाद आज तक बाद आज तक स्कूल नही पहुंचे शाला प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की मेरे द्वारा इसकी सूचना दाहोद संकुल प्रभारी संध्या त्रपाठी को दे दी गई है वहीं जब शिक्षक प्रकाश राठौर से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद आ रहा था जिसके कारण संपर्क नही हो पाया
इनका कहना है
हमारे द्वारा 7 दिन पूर्व शिक्षक प्रकाश राठोर की अनुपस्थिति को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है आगे की कार्रवाई वही करेंगे
संध्या त्रिपाठी,संकुल प्रभारी दाहोद