Let’s travel together.

धौलपुर में जलती चिता से पुलिस ने उतारी महिला की लाश, ससुराल वाले गुपचुप कर रहे थे दाह संस्कार

70

धौलपुर (राजस्थान)। राजस्थान के धौलपुर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 23 वर्षीय एक नवविवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

सरमथुरा के सर्किल ऑफिसर सुरेश डाबरिया के मुताबिक, ससुराल वालों ने कथित तौर पर पति की अनुपस्थिति में नवविवाहित महिला का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की और मृतक के परिजनों को भी सूचना नहीं दी गई।

महिला की मौत के बारे में जब उसके परिजनों को पता चला तो उन्होंने सरमथुरा थाने को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर चिता पर पानी डालकर आग बुझाई और अधजले शव को अपने कब्जे में लिया।

बता दें कि मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली सोनिया (23) के रूप में हुई है। उसकी शादी पिछले साल सरमथुरा के साहनीपाड़ा निवासी आकाश से हुई थी। अंचल अधिकारी डाबरिया ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है जिसके कारण वह अक्सर घर से दूर रहता है।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं, डाबरिया ने बताया कि अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई ने दावा किया है कि ससुराल वालों ने उसकी बहन सोनिया की हत्या की है। सूचना पर सरमथुरा पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार को रुकवा दिया।

जबकि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरमथुरा सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।

मामले की आगे की जांच चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811