Let’s travel together.
nagar parisad bareli

10 दिनों तक बूथों पर रहें कार्यकर्ता – प्रहलाद भारती

0 32

 

– बूथ विस्तार अभियान 2.0 के तहत 14 मार्च से 24 मार्च तक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के सुभाषपुरा मुड़ेरी मंडल के ग्राम महेशपुर में पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष म.प्र पाठ्य पुस्तक निगम राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती पहुंचे और बूथ विस्तारक योजना कार्यशाला की बैठक ली। बूथ विस्तार अभियान 2.0 के तहत 14 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक बूथ पर 10 दिनों तक कार्यकर्ता रहेंगे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्री भारती ने बूथ समिति का सत्यापन, संगठन की सक्रियता, पन्ना समिति के बारे में चर्चा की। राज्यमंत्री दर्जा भारती ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत हमें हर मतदान केंद्र में जाकर संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है, जिससे अधिक से अधिक लोग संगठन की विचारधारा एवं पार्टी से जुड़ें। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी जनता को अधिक से अधिक जागरूक करना है। शासन की योजनाओं का सभी हितग्राहियों से मिलकर योजना के संबंध में उनसे चर्चा करना है तथा मतदान टोली का फिजिकल एवं डिजिटल सत्यापन कर संगठन के ऑनलाइन एप पर उसकी जानकारी अपलोड करना है उन्होंने कहा कि बूथ को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा तथा बूथ स्तर पर जाने वाले विस्तारकों एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, हितग्राही प्रभारी पुरुष, महिला, सोशाल मीडिया प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, BLA एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आगामी कार्य योजनाओं एवं बूथ विस्तार के बारे में विस्तार से संबोधित किया गया एवम करणीय कामो पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री अवतार सिंह गुर्जर,वरिष्ठ नेता श्री मुरारी लाल धाकड़, श्री जयप्रकाश चौधरी,मंडल अध्यक्ष श्री शिवकुमार धाकड़,मण्डल महामंत्री श्री पिटठू आदिवासी, श्री अनवरत सिंह रावत, मंडल के अन्य पदाधिकारी शक्ति केंद्रों के पंच परमेश्वर,शक्तिकेंद्रों के अल्पकालिक विस्तारक,सयोजक,सहसयोजक,हितग्राही प्रभारी,सोशल मीडिया प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811