सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
छग शिवसेना द्वारा राज्य में संगठन को नई ऊंचाई प्रदान करने के दृष्टिकोण से कर्मठ एवम लोकहित में कार्य करने वाले डा कीर्तिमान वर्मा टेकारी निवासी को धरसीवां विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपा गया।
शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार की अगुवाई में एवम अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी मधुकर पांडेय की उपस्थिति में डा कीर्तिमान वर्मा को धरसीवां विधानसभा अध्यक्ष साथ ही टेकारी निवासी सोमेश वर्मा को धरसीवां विधानसभा उपाअध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए श्री परिहार ने कहा कि डा कीर्तिमान काफी पहले से जनहित में कार्य करते आ रहे हैं गरीबों की सेवा तथा पार्टी के प्रति इनकी निष्ठा देखकर इन्हे ये दायित्व सौंपा गया है, पार्टी सदैव इनका मार्गदर्शन करता रहेगा। वहीं श्री पांडेय ने सोमेश वर्मा को हमेशा संगठन को मज़बूत बनाने अपनी सेवा देते हुए अपने पद की प्रतिष्ठा को भी मजबूत बनाने की सलाह दी।
मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बालेश्वर वर्मा, हरीश वर्मा, पवन प्रजापति, प्रियांशु निषाद, गिरौद से सूरज यादव, राहुल पटेल, सिलयारी कुरूद से कमलकांत नायक, दीपक, नवीन कटरिया आदि मौजूद थे जिन्होने दोनों की नियुक्ति पर शुभकामनाए दी है।