Let’s travel together.

बंद सूटकेस के अंदर मिला महिला का शव

76

पानीपत में रोहतक जयपुर हाइवे पर रेलवे ओवर ब्रिज पर बाईपास पर मंगलवार को बंद सूटकेस में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के मुंह पर टेप लगी हुई थी। उसके हाथ पर रस्सी से बंधे हुए थे, स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसपी, सीआईए और सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया । टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

शव को देख क्षेत्र में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों की नजर सूटकेस पर पड़ी। उन्होंने सूटकेस खोला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। सूटकेस के अंदर सामान की बजाय महिला का शव  था। महिला का शव गली सड़ी हालत में था। मुंह पर टेप लगी थी, उसके हाथ पैर बंधे हुए थे।

सूटकेस के अंदर से कोई भी दस्तावेज वगैरह नहीं मिले, जिससे महिला की शिनाख्त हो सके। राहगीरों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही एएसपी मयंक मिश्रा, सेक्टर 29 थाना प्रभारी राकेश वर्मा, सीआईए और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811