Let’s travel together.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में किशोरी को उसके दोस्त ने मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

74

 उत्तर-पूर्वी दिल्ली | लड़की को उसके दोस्त कासिम ने गोली मारी। घटना की सूचना पुलिस को रात करीब 8:27 बजे सूचना मिली।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार शाम एक 16 वर्षीय लड़की को उसके दोस्त ने गोली मार दी। किशोर को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके दोस्त कासिम ने गोली मारी। घटना के संबंध में पुलिस को रात करीब 8:27 बजे सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल लड़की को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है।

वहीं उत्तर-पूर्वी इलाके के डीसीपी का कहना है कि युवती के कंधे में गोली लगी है। आरोपी की उम्र करीब 19-20 साल है। उसने कहासुनी को लेकर लड़की पर गोली चला दी। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उस पर केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811