रायसेन। सेवा भारती रायसेन ने भजन प्रतियोगिता और फूलों की होली उत्सव का आयोजन किया, जिसमें शहर की 17 महिलाओं की भजन मंडलियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रखा गया था। दोपहर 2 से शुरू हुई भजन प्रतियोगिता के बाद शाम 5:30 बजे फूलों से होली खेली गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा एक ही परिधान में थी और छोटे बच्चों द्वारा राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई थीं। शहर के भजन गायक अनिल चौरसिया द्वारा भजन गाया इसके साथ ही पंडाल में उपस्थित सभी महिलाओं और सेवा भारती के सदस्यों द्वारा जमकर फूलों से होली खेली।

इस दौरान मध्य भारत प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा भारतीय किरण शेजवार द्वारा महिलाओं के बीच में जाकर उन पर फूल बरसाए एवं नृत्य भी किया। इस दौरान राष्ट्रीय सदस्य महिला आयोग शशि ठाकुर, प्रांतीय संगठन मंत्री सेवा भारतीय सुरेंद्र सोलंकी, क्षेत्रीय समन्वयक सुनीला माथुर, जिला अध्यक्ष सेवा भारती राजेश माथुर, सहित मंच पर कथावाचक पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा, मिथिलेश सोनी, गणेश राम साहू, मनोज सोनी, दीवान सिंह गौर, डॉक्टर चेतन शर्मा, भी मौजूद थे।

प्रथम पुरस्कार रायसेन वार्ड 9 राधा रानी भजन मंडली को मिला
भजन प्रतियोगिताओं में शहर की 17 महिला भजन मंडलियों ने भाग लिया था जिसमें महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एकभजनों की प्रस्तुति दी प्रथम पुरस्कार वार्ड 9 राधा रानी भजन मंडली को मिला वहीं दूसरे स्थान पर वार्ड 18 राम जानकी भजन मंडली रही और तीसरे स्थान पर गोपालपुर राधा कृष्ण भजन मंडली को निर्णायक टीम द्वारा दिया गया इसके बाद भारत माता की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ ।