Let’s travel together.

ग्रामीणों की शिकायत पर बदला गया ट्रांसफार्मर: वह भी निकला खराब

0 150

पिपरिया के ग्रामीण नहीं कर पा रहे खेतों में सिंचाई

धीरज जॉनसन

दमोह/जबेरा: ग्रामीण अंचलों में बिजली सप्लाई के ट्रांसफार्मर खराब होने से किसानों की परेशानी सामने आती रहती है क्योकिं वे समय पर खेतों में सिंचाई नहीं कर पाते है,और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की जानकारी वे किसी न किसी माध्यम से संबंधित बिजली विभाग तक पहुंचाते भी है।


इसी तरह का मामला जबेरा तहसील के पिपरिया ग्राम से सामने आया जहां पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था और ग्रामीणों ने इसे बदलवाने के लिए विभाग को सूचित भी किया इसके बाद मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया पर बाद में पता चला कि वह भी खराब है उसके सभी फेज काम नहीं कर रहे, गांव के पवन,सुग्रीव,बड्डा ने बताया कि बड़ी मुश्किल से तो ट्रांसफार्मर को बदला गया और वह भी खराब वाला रखवा दिया,जिससे खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे और फसल सूख रही है,घरों में भी प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है।इसकी फिटिंग के लिए आये एक्सपर्ट गुड्डू ठाकुर ने बताया कि नोहटा से इसे यहां लाये पर वह काम नहीं कर रहा। इस सम्वन्ध में विद्युत विभाग जबेरा के कनिष्ठ यंत्री एफ खान का कहना था कि उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811