प्रकृति के अनन्य भक्त और पर्यावरण को सहेजने वाले मुख्यमंत्री है शिवराज-मनोज पाण्डे
विदिशा। मुक्ति धाम सेवा समिति द्वारा स्मृति उद्यान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 64वें जन्मदिन पर औषधीय पौधों का रोपण किया गया। गौरतलब है कि संस्था प्रत्येक वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर औषधीय पौधों का ही रोपण करते आ रही है। इस अवसर पर मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना श्रम नहीं लगाते हैं बल्कि प्रकृति को सहेजने के लिए और पर्यावरण के बैलेंस बनाने में भी उनकी खासी भूमिका है। उसी का कारण है कि पिछले 2 वर्षों से वह लगातार प्रतिदिन पौधों का रोपण कर रहे हैं जिसके कारण प्रदेश अब हरियाली की ओर अग्रसर हो रहा है।

श्री पांडे के मुताबिक मुक्तिधाम सेवा समिति प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिन पर औषधीय पौधों का ही रोपण करती है और आज भी उनके 64 वे जन्मदिवस पर रीठा अमलतास एलोवेरा सिंदूरी जामफल आदि पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कागो पशु पक्षियों को भी आहार का वितरण कराया गया। इस अवसर पर मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे मान सिंह रघुवंशी द्वारका प्रसाद खत्री संतोष गुप्ता ए एसआई संजू अहिरवार कॉपरेटिव बैंक मैनेजर पंडित सुशील शर्मा सरल, सत्यम ताम्रकार आदि खासतौर से मौजूद थे।
न्यूज सोर्स-मनोज पाण्डेय सचिव
मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा