Let’s travel together.

EPFO की तरफ से आई ये जानकारी, PF ब्याज का पैसा अकाउंट में कब आएगा

82

प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) खाताधारक जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज की आस लगाए बैठे हैं. वित्त वर्ष के समाप्त होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. लेकिन फिर भी खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज नहीं आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लोग ईपीएफओ से इसे लेकर सवाल कर रहे हैं. अब लोगों की शिकायतों का ईपीएफओ ने जवाब दिया है. मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार ने पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.1 फीसदी तय की है.

ईपीएफओ ने ट्विटर पर जवाब में कहा कि ब्याज ट्रांसफर करने की प्रोसेस चलती रहती है. जल्द ही ब्याज की रकम लोगों के खातों में आ जाएगी. अकाउंट होल्डर्स को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा. ब्याज का पूरा भुगतान किया जाएगा. ईपीएफओ के इस जवाब से 6.5 करोड़ खाताधारकों को जरूर राहत मिलेगी. काफी समय से ईपीएफओ खाताधारक ब्याज की रकम का इंतजार कर रहे हैं. बीते कुछ वक्त से पीएफ ब्याज का पैसा खाताधारकों को वक्त से नहीं मिल रहा है.

अगर पीएफ के नियमों में परिवर्तन को देखें तो 1 फरवरी 2023 को सरकार ने आम बजट में ईपीएफ के पैसों की निकासी पर राहत की घोषणा की थी. नए नियमों के मुताबिक अब पीएफ में जमा पैसों को निकालने पर टीडीएस कटौती 30 परसेंट से घटकर 20 प्रतिशत हो गई है. जिन खाताधारकों के पीएफ अकाउंट में पैन कार्ड अपडेट नहीं है, उन्हें रकम निकालने पर 30 प्रतिशत की दर से टीडीएस देना होगा.

सबसे कम ब्याज दर

सरकार ने मार्च 2022 में पीएफ अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज की दर को 8.1  प्रतिशत कर दिया था, जो पहले 8.5 फीसदी थी. 40 साल में यह सबसे कम ब्याज दर है. इससे पहले साल 1977-78 में ब्याज दर 8 प्रतिशत थी. इसके बाद यह दर 8.25 प्रतिशत या फिर इससे अधिक रही. बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 में ब्याज दर 8.65 प्रतिशत, 2017-18 में 8.55 प्रतिशत, 2016-17 में 8.65 फीसदी और वित्त वर्ष 2015-16 में 8.8 प्रतिशत ब्याज दर थी.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811