Let’s travel together.

35 साल की दूरी के बाद फिर साथ हुए रणधीर-बबीता

71

करीना कपूर और करिश्मा कपूर के मम्मी-पापा एक बार फिर साथ आ गए हैं, बबीता और रणधीर कपूर ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया है। दोनों बांद्रा स्थित नए घर में अपने सामान के साथ शिफ्ट हो गए हैं। करिश्मा और करीना इस बात से बेहद खुश हैं कि बबिता और रणधीर एक ही छत के नीचे एक-दूसरे का ख्याल रख रहे हैं।यह आश्चर्य की बात यह है कि यह रीयूनियन 7 महीने पहले ही हो गया था, लेकिन मीडिया और पैप्स की नजरों से बचा रहा। रणधीर इससे पहले चेंबूर में अपने पैतृक घर पर रहते थे। बबीता के साथ शिफ्ट होने के लिए उन्होंने बांद्रा में नया फ्लैट लिया।

रणधीर के लिए उस घर से बदलाव के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं था, जहां वह सालों-साल रहे थे।दरअसल, 2007 में भी खबर आई थी कि बबीता और रणधीर साथ में शिफ्ट होने वाले हैं। रणधीर कपूर ने तब मुंबई मिरर में एक्सक्लूसिव खुलासा किया था, उन्होंने कहा था, ‘यह अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन हां, यह हो सकता है।’ हालांकि नियति को कुछ और ही मंजूर था और ये पॉसिबल हो न सका।बता दें कि 80 के दशक के मिड में रणधीर और बबीता अलग हो गए, जब बबिता आरके बंगला (चेंबूर में) छोड़कर अपनी दोनों बेटियों को लेकर लोखंडवाला के एक अपार्टमेंट में रहने लगीं।

हम यह भी सुनते हैं कि दोनों के बीच कभी कोई दुश्मनी नहीं थी।सच यहीं है कि बबीता ने हमेशा रणधीर का साथ दिया जब भी उन्हें जरूरत पड़ी, वो कपूर खानदान की बहू कि जिम्मेदारियां उठाने से कभी पीछे नहीं हटीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणधीर कपूर के शराब पीने की आदत से बबीता परेशान हो गईं थीं। उन्होंने जब कपूर हाऊस छोड़ा था तो करीना बहुत छोटी थीं। साथ ही रणधीर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियां फिल्मों में काम करें। जबकि बबीता उन्हें हीरोइन बनाना चाहती थीं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |     डब्लूसीआर ओबीसी ट्राफी 2026 2026 का भव्य  उद्घाटन     |     भोपाल के वरिष्ठ रिटायर्ड बैंककर्मी श्याम कस्तूरे बने स्टेट प्रेसिडेंट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811