Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रायसेन में युवक ने घर में लगाई फांसी:बड़े भाई का कॉल नहीं उठाया, घर वालो ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था

0 36

 

शिवलाल यादव

रायसेन।थाना कोतवाली रायसेन के तहत बुधवार को अर्जुन नगर रायसेन में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी तब लगी, जब उसके बड़े भाई ने उसको फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसके भाई द्वारा घर के अन्य सदस्यों को फोन लगाया तो देखा युवक ने जिस कमरे में फांसी लगाई थी। उसका गेट अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव अंदर फांसी पर झूल रहा था।

कोतवाली पुलिस थाने के टीआई जगदीश सिद्धू से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 15 अर्जुन नगर निवासी चंदन उर्फ गुलशन भदौरिया पिता रूप सिंह भदोरिया उम्र 30 वर्षीय ने बुधवार को दोपहर 1 बजे अपने घर में ही रस्सी से फंदा बनाकर उस पर झूल गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस दौरान उसके बड़े भाई ने कई बार किया कॉल, नहीं किया रिसीव।मृतक युवक के दो बड़े भाई हैं, चंदन सबसे छोटा था जो रायसेन में ही एक प्राइवेट बैंक में जॉब करता था ।पुलिस ने बताया कि बुधवार को दोपहर 1 बजे मृतक चंदन ने अपने कमरे के दरवाजे की अंदर से कुंडी लगाई और फांसी पर झूल गया उसके भाई सज्जन भदोरिया ने उसको कई बार फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने घर के अन्य सदस्यों को फोन लगाया।
तब घर के सदस्यों ने उसके कमरे का गेट अंदर से लगा हुआ देखा। उन्हें कुछ शंका हुई। उसके बाद उन्होंने
घर का ब दरवाजा तोड़ दिया तो देखा अंदर चंदन फांसी पर झूल रहा था। यह देख वह हक्का बक्का रह गए ।उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है युवक कुछ दिनों से परेशान था उसके ऊपर कर्ज भी बताया जा रहा है।इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है, थाना कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811