Let’s travel together.

सांवरिया माईक्रो फाईनेंस कम्पनी का फरार डायरेक्टर गिरफ्तार

0 53

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

रायपुर पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी के मामले में सांबरिया माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फरार डायरेक्टर को गुरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विवेक टेमरे ने रायपुर के थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत सचदेवा धर्मशाला पास स्थित सांवरिया माईक्रो कम्पनी के डायरेक्टर लोकेश सोनोने व मैनेजर कमलेश साहनी द्वारा प्रार्थी तथा उसके साथी मोहित को महिला समूह के महिलाओं से अपने कम्पनी का लोन प्रदाय करने हेतु स्किम बताकर निवेश करने हेतु पाम्पलेट प्रार्थी तथा उसके साथी मोहित को वितरण करने हेतु दिये थे। प्रार्थी तथा उसके साथी द्वारा उक्त कम्पनी के पाम्पलेट को ले जाकर महिला समूह के महिलाओं में वितरण कर कम्पनी का लोन स्कीम बताकर निवेशको द्वारा कम्पनी में किये गये लगभग 04 लाख रूपये का निवेश को लाकर दिये थे किन्तु उक्त कम्पनी के संचालक एवं मैनेजर द्वारा निवेशकों के किये गये निवेश को लेकर कम्पनी को बंद कर फरार हो गये थे। इस प्रकार उक्त कम्पनी के संचालक एवं मैनेजर द्वारा सुनियोजित तरिके से निवेशकों के साथ धोखाधड़ी किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 248/20199 धारा 420, 34 भादवि. तथा धारा 10 छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधि0 2005 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके साथी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिपत आरोपी लोकेश सोनोने एवं कमलेश साहनी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। चूंकि घटना के बाद से आरोपियान लगातार फरार चल रहे थे। जिस पर थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा लगातार तकनीकी विशलेषण के माध्यम से आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थें। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त उक्त कम्पनी के संचालक लोकेश सोनोने की उपस्थिति इंदौर मध्य प्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर थाना गंज पुलिस की टीम को मध्य प्रदेश रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा इंदौर मध्य प्रदेश पहुंच कर कैम्प कर आरोपी कम्पनी के डायरेक्टर लोकेश सोनोने को इंदौर मध्य प्रदेश के पास रूक्मणि नगर स्थित छोटा बांगड़दा से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी लोेकेश सोनोने पूर्व में थाना खाण्डाफालसा जिला जोधपूर में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। जो वहां से जमानत प्राप्त कर लगातार फरार चल रहा था एवं अपने निवास स्थान का पता भी गलत दिया था । प्रकरण में आरोपी कमलेश साहनी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहें है।
गिरफ्तार आरोपी – लोकेश सोनोने उर्फ विजय पिता स्व. लक्ष्मण सोनोने उम्र 51 साल निवासी 271बी रूक्मणी नगर छोटा बांगड़दा थाना एरोड्रम जिला इंदौर म.प्र.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बेतवा की धार बंद,पीढ़ियां असुरक्षित,मां बेतवा कलयुग की गंगा मांगें भगीरथ प्रयास     |      होली पर्व के पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान,40 प्रकरण दर्ज,साढे सात लाख मूल्य की अवैध देशि-विदेशी शराब महुआ लाहन जप्त     |     आधार के तर्ज पर किसानों के लिए बनाई जा रहीं फार्मर आईडी बार-बार केवाईसी का झंझट खत्म!     |     कार में बैठे-बैठे युवक ने पान वाले से मांगी सिगरेट, सिगरेट नहीं दी तो उतरकर की पिटाई, दुकानदार और उसके बेटे को आई चोटें     |     राज्य कर्मचारी संघ की निर्वाचन प्रक्रिया हुई संपन्न,आनंद पाराशर बने तहसील अध्यक्ष     |     जिला विकास परिषद कि बैठक में जनता ने सड़क मरम्मत कार्य को अस्वीकार किया     |     गरीबों के लिए चल रही जनकल्याण कारी योजना के बाद भी गंदगी में जीवन तलाशते मजबूर महिला बच्चे     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने होली एवं होलिका दहन की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ     |     मध्यप्रदेश के विकास को समर्पित सर्वसमावेशी दूरदर्शी बजट: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बरसाना की तरह दीवानगंज में भी होती हे  लठमार होली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811