Let’s travel together.

108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी:प्रसूता को भोपाल लेकर जाते समय 3 बच्चों को दिया जन्म

0 440

 

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिले गौहरगंज तहसील के गांव पिपलिया गोली निवासी ज्योति बाई को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौहरगंज में भर्ती कराया गया। यहां पर प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया। मंडीदीप की 108 एंबुलेंस से इस प्रसूता को भोपाल सुल्तानिया हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे।तभी रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ऐसी स्थिति 108 एंबुलेंस के स्टाफ डॉक्टर संदीप मारण और पायलट सोनू बाल्मिक द्वारा एंबुलेंस के भीतर ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।जिसमें महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा सुरक्षित होने के साथ स्वस्थ्य है। इसके बाद महिला को सुरक्षित सुल्तानिया अस्पताल लेकर जाकर भर्ती कराया गया है।ओबेदुल्लागंज की बीएमओ डॉ अमृता जीवने ने बताया कि प्रसूता फूल बाई 23 वर्ष की यह दूसरी डिलीवरी थी।जिसमें उसने तीन नवजात शिशु लड़कों को जन्म दिया है।फिलहाल जच्चा बच्चा की हालत ठीक बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811