Let’s travel together.

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी, महिला गिरफ्तार

64

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जींद ईकाई ने नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने की आरोपी महिला को काबू किया है। महिला की पहचान शंकुंतला वासी रनकपुरा खोखराकोट मोहल्ला रोहतक के तौर पर की गई है। वीरवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने जनवरी माह में 7.40 ग्राम हेरोइन सहित पिल्लूखेड़ा निवासी एक व्यक्ति को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास से काबू किया था, जिसने नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने के मामले में शंकुतला का नाम सामने आया था।

17 जनवरी को पकड़े गए आरोपी को महिला ने दी थी हेरोइन

एचएसएनसीबी जींद इंचार्ज उप निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को उनकी टीम के एएसआई राधेश्याम द्वारा सूचना के आधार पर पवन वासी पिल्लूखेड़ा को नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में यूनिवर्सिटी के पास से काबू किया था जिसके कब्जा से ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजकुमार नैन एक्सइएन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की मौजूदगी में 7.40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिससे पूछताछ पर शंकुतला का नाम सामने आया।

आरोपी ने बताया कि उसने हेरोइन शंकुतला वासी रोहतक से ली थी, जिसके बाद अब उनकी टीम ने छापेमारी कर हेरोइन सप्लाई के आरोप में महिला को काबू कर लिया। उसके खिलाफ थाना शहर जींद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811