Let’s travel together.

एडवेंचर फेस्ट 2023 में नागरिकों ने जमकर उठाया आनन्द

0 154

 

– रॉक बैंड पर जमकर थिरके लोग
– पतंगबाजी फेस्टिवल, ड्राइंग , योग मैराथन , बाइक रैली में उमड़ा शहर

नितिन गुप्ता देवास

पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ प्रकृति के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से देवास जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम द्वारा देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी पर तीन दिवसीय शंकरगढ़ हिल्स एडवेंचर फेस्ट 2023 का सफल आयोजन किया गया । इस फेस्ट की शुरुआत 10 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पतंग फेस्टिवल के साथ हुई । एडवेंचर फेस्ट 2023 का शुभारंभ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा शंकरगढ पहाडी पर फीता काटकर किया गया ।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति रवि जैन, विधायक व महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधिक्षक डॉ.शिवदयालसिंह,आयुक्त विशालसिह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने इस आयोजन के विषय में बताया कि मनोरंजन के साथ पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किए गए एडवेंचर फेस्ट में राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा गुजरात की लोक कला की उम्दा प्रस्तुति दी गई।

वही साहसिक खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, बायकर रेली , फोर व्हीलर रैली, महिला सशक्तिकरण दौड़ के साथ कबड्डी , क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । इसके साथ ही रॉक बैंड प्रतियोगिता, फैशन शो ,ड्राइंग स्पर्धा , जुंबा और योग जैसी स्पर्धाओं के साथ मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन किए गए । इस कार्यक्रम में देवास सहित इंदौर, उज्जैन , शाजापुर तथा अन्य जिलों के नागरिकों ने भी सम्मिलित होकर मनोरंजन के साथ प्रकृति के सानिध्य का जमकर लुफ्त उठाया ।


इन्दौर भोपाल बायपास स्थित शंकर हिल्स पर 3 दिवसीय एडवेंचर फेस्ट 2023 के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद, पतंगबाजी, घुड दौड, बाईक व थार रैली, महिला मेराथन दौड के साथ ही अन्य कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इसी अन्तर्गत हिल्स पर फूड्स झोन मे नागरिको द्वारा अपने परिवार के साथ आकर व्यंजनो का आनंद भी लिया गया। एडवेंचर फेस्ट के समापन अवसर पर 3 दिवसीय आयोजित की गई प्रतियोगिताओ के प्रतिभागीयो को कलेक्टर ऋषव गुप्ता के द्वारा आयुक्त विशालसिह चौहान, सहायक कलेक्टर व निगम अपर आयुक्त टी. प्रतिकराव, उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला के साथ प्रतिक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडवेंचर फेस्ट के अंतिम दिवस रविवार की शाम को फैशन शो के कार्यक्रम के साथ रॉक बैंड का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि नागरिको व बच्चो के स्वस्थ्य मनोरंनज के लिए जिला व नगर निगम प्रशासन के द्वारा इस भव्य आयोजन मे विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन, खेलकूद, बाईक व थार रैली के साथ ही अन्य गतिविधियां आयोजिन की गई। कलेक्टर ने कहा कि देवास शहर के लिए यह एडवेंचर टुरिज्म विभाग के सहयोग से व जिला एवं नगर निगम प्रशासन के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया ऐसे कार्यक्रम बडे शहरो मे होते है देवास शहर मे भी तीसरी बार यह एक अच्छा कार्यक्रम अयोजित किया गया। जो की सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ ही यूथ फेस्टिवल के रूप मे भी रहा सभी कार्यक्रमो मे शहरवासियो व बच्चो ने बहुत उत्साह से भाग लिया। ऐसे फेस्ट का आयोजन प्रतिवर्ष होगा। एडवेंचर फेस्ट मे आयोजित कार्यक्रमो के प्रतिभागीयो को निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, राजेश कौशल, पलक श्रीवास्तव के द्वारा भी प्रतिक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811