स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्राम 3गांवों में जल जीवन मिशन के तहत चार करोड़ 72 लाख रू लागत की नल जल योजनाओं का किया शिलान्यास
रायसेन-स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शनिवार को रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनगवां में आयोजित कार्यक्रम में कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। विकास यात्रा बनगवां से प्रारंभ होकर ग्राम पठारी, सुरई सहित अन्य ग्रामों में पहुंची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के तहत चार करोड़ 72 लाख रू लागत की तीन नल जल योजनाओं के तहत घरेलू नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया गया। साथ ही अनेक हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि जल कलश यात्रा में भी शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा ग्राम बनगवां में 161.10 लाख रुपए लागत और ग्राम रतनपुर खैराबाद में 46.90 लाख रुपए लागत से नल जल योजना में शत प्रतिशत घरों में घरेलू नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत पठारी में भी जल जीवन मिशन के अंतर्गत 169.35 लाख रू लागत से नलजल योजना के माध्यम से ग्राम पठारी में शत-प्रतिशत

क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया तथा 5.19 लाख रू की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार ग्राम सुरई में भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 95 लाख रू लागत से नलजल योजना के माध्यम से शत-प्रतिशत क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया गया।