Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सालभर में सड़क एवं उधोग लील गए 180 जिंदगियां, उरला क्षेत्र के 4 थानों में धरसीवा में हुई सर्वाधिक 113 मौतें

0 53

फ़ाइल फोटो

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

बीते सालभर में उरला सीएसपी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले चार थाना क्षेत्रों की सड़कें ओर उधोग 180 हंसती खेलती जिंदगियों को लील गए दुर्घटनाओं में सबसे टॉप पर रहा धरसीवा जहां 113 लोगों हादसो में असमय मृत्यु हुई। सीएसपी कार्यालय से जनवरी 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक कि सड़क एवं ओधोगिक दुर्घटनाओं की जानकारी लेने पर यह चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं।


धरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनवरी से दिसंबर 2022 में कुल 121 सड़क हादसे हुए जिनमे 57 लोग घायल हुए व 93 लोगों ने अपने प्राण गंवा दिए यहां ओधोगिक हादसों की बात करें तो कुल 21 ओधोगिक दुर्घटनाए हुई जिनमे 3 घायल हुए व 20 श्रमिको ने अपने प्राण गंवा दिए ठीक इसी तरह खमतराई थाना क्षेत्रान्तर्गत कुल 71 सड़क हादसे हुए जिनमे 33 लोग घायल व 19 लोगों की असमय मृत्यु हुई यहां ओधोगिक दुर्घटना मात्र 1 हुई और 1 श्रमिक ने प्राण गंवाए।


उरला थाना क्षेत्र में कुल 50 दुर्घटनाए हुई जिसमें 31 लोग घायल हुए व 24 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई यहां 24 ओधोगिक हादसे हुए जिसमे 7 घायल व 17 लोगो की असमय मृत्यु हुई इसी तरह गुढ़ियारी थानाक्षेत्र अंतर्गत 25 सड़क हादसों में 18 घायल हुए 6 लोगों की जीवनलीला समाप्त गई यहां ओधोगिक हादसे निरंक हैं
इस तरह सीएसपी उरला के कार्य क्षेत्रान्तर्गत आने वाले 4 थानाक्षेत्रों में 180 लोगों ने असमय प्राण गंवा दिए जिसमे सर्वाधिक हादसे धरसीवा क्षेत्र में हुए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811