Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में मोदी सरकार पर बरसे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

0 179

कहा जनता की गाड़ी कमाई पूंजीपति मित्रों में लुटा रही मोदी सरकार

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

समीपी ग्राम सोण्डरा बहेसर मुरेठी में आयोजित कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार पहले मन माफिक नियम कानून बनाती है फिर बैंकों में जमा जनता की गाड़ी कमाई पूँजिपति मित्रों में लुटाती है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा मंगलबार को समीपी ग्राम सोण्डरा से शुरू हुई यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण सामिल हुए यहां नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रामीणो को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नीत भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी नरवा गरवा घुरुआ बारी गौधन न्याय योजना से ग्रामीणो की आर्थिक रीढ़ मजबूत करने व आत्मनिर्भर बनने की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया वहीं केंद्र की मोदी सरकार की कुनीतियों पर जमकर प्रहार किया।


कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सोण्डरा से बहेसर होते मुरेठी पहुची इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा ने अडानी मामले में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता की गाड़ी कमाई पूंजीपति मित्रों में योजनाबद्ध तरीके से लुटा रही है पहले इस तरह के नियम बना लेते है कि बैंक दिवालिया हुआ तो सरकार और बैंकों की कोई गारंटी नहीं फिर बैंकों का धन पूंजीपति मित्रों को दिलाकर उन्हें दिवालिया कराते हैं।
आम गरीब मध्यम किसान को महंगाई की मार देकर उनकी गाड़ी कमाई से अपने चन्द मित्रों अडानी अंबानी की जेबें भरकर न सिर्फ जनता का बल्कि देश का भी मोदी सरकार बंटाढार कर रही है।


अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार चल रही हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा प्रभारी सोसायटी अध्यक्ष नीलमणि परगनिया उपाध्यक्ष रोशन पुरी गोस्वामी राजेश साहू गेंद लाल साहू संतोषी साहू संतोष साहू सोहन पुरी गोस्वामी प्रदीप पुरी गोस्वामी सरपंच प्रभु निषाद बाबूलाल निषाद ग्रामीण महिलाएं नरोत्तम निषाद मनोज सायतोड़े मदन गोयल सेक्टर प्रभारी तुकाराम साहू मधु वर्मा एनएसयूआई के पदाधिकारी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भारी संख्या में ग्रामीण पदयात्रा में शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811