Let’s travel together.

तुर्की व सीरिया में भूकंप के बाद संयुक्त राष्ट्र ने शुरू की आपातकालीन कार्रवाई

110

संयुक्त राष्ट्र| दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में सोमवार तड़के विनाशकारी भूकंप के बाद संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसियां पीड़ितों की मदद करने में जुट गई हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक बयान में कहा, त्रासदी की इस घड़ी में मेरा दिल तुर्की और सीरिया के लोगों के साथ है। संयुक्त राष्ट्र हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीमें जमीन पर जरूरतों का आकलन कर रही हैं और सहायता प्रदान कर रही हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शुरू में 7.8 तीव्रता का भूकंप तुर्की के दक्षिणपूर्वी अनातोलिया क्षेत्र के पश्चिमी भाग में गाजियांटेप प्रांत के एक प्रमुख शहर और राजधानी गाजियांटेप के करीब आया था। इसके कई घंटे बाद 7.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया।दूसरे भूकंप के बाद मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनडीपी) ने एक स्थिति अवलोकन जारी किया। इसमें दोनों देशों में करीब 2,000 मौतों की सूचना दी गई है।उत्तर पश्चिमी सीरिया में, 41 लाख लोग मानवीय सहायता पर निर्भर हैं, इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
यूएनडीपी के प्रशासक अचिम स्टेनर ने एक बयान में कहा, संयुक्त राष्ट्र परिवार के हिस्से के रूप में, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) इस त्रासदी से उबरने के लिए आने वाले दिनों, हफ्तों और महीनों में प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए तैयार है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस ने एक ट्वीट में कहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आपातकालीन चिकित्सा टीमों को घायल और सबसे कमजोर आबादी की देखभाल करने के लिए अधिकृत किया है। ओसीएचए ने कहा कि शुरुआती 7.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की में गजियांटेप के करीब है, जो उत्तरी सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र है। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राहत प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा, यह हाल के दिनों में सबसे बड़े भूकंपों में से एक है। तुर्की और सीरिया को हर संभव मदद की जरूरत है। वर्तमान खोज और बचाव प्रयास कुछ दिनों तक चलेगा लेकिन जल्द ही मुख्य प्राथमिकता घायलों के लिए चिकित्सा सहायता और पानी, बिजली व अन्य सेवाओं की बहाली होगी। सीरिया में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने ट्वीट किया, आज सुबह के भूकंप के कारण हुए जनहानि से गहरा दुख हुआ।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811