गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
आज विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल की गुना ग्रामीण बैठक बीस भुजी माता मंदिर मगराना मैं संपन्न हुई । इस अवसर पर जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद श्री रामप्रसाद जी शर्मा प्रखंड के पालक अधिकारी भोलू रघुवंशी जी टोरिया, जिला सेवा प्रमुख आशीष रघुवंशी पिंटू, का मार्गदर्शन सभी प्रखंडों के दायित्व आगामी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ । उपस्थित वक्ता श्री रामप्रसाद जी शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों रविदास जयंती डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती एवं रामनवमी एवं धर्म रक्षा निधि के संबंध में कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की । प्रखंड के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।