Let’s travel together.

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 375 अंक ऊपर, निफ्टी 17700 के पास….

86

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ शुरू हुई। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 400 अंक चढ़ा। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 17700 के आसपास कारोबार करता दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 270.89 अंकों की बढ़त के साथ 60,203.13 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 61.20 अंकों की मजबूती के साथ 17660 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में जहां टाइटन के शेयरों में 5% प्रतिशत की तेजी दिख रही है वहीं अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट दिख रही है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 417 अंक मजबूत होकर 60350, निफ्टी 111 अंक बढ़कर 17721 और बैंक निफ्टी 350 अंक चढ़कर 41019 पर ओपन हुआ।

अदाणी समूह के तीन स्टॉक्स ASM लिस्ट में

अदाणी ग्रुप की 3 कंपनियों के शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए ASM यानी एडिशनल सर्विलांस मेजर्स लिस्ट में डाल दिया गया है। अदाणी ग्रुप के इन शेयरों को ASM में शामिल करने का मकसद शेयरों में उतार-चढ़ाव को कम करना है। लिस्ट में शामिल होने के बाद इन शेयरों की निगरानी भी बढ़ जाएगी। अदानी एंटरप्राइसेज, अदानी पोर्ट और अबुंजा सीमेंट को ASM में डाला गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811