Let’s travel together.

निमृत के बाद इन सदस्यों ने फिनाले में बनाई जगह

93

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले हर गुजरते दिन के साथ नजदीक आ रहा है और इसी के साथ घरवालों के बीच नोक-झोक बढ़ती जा रही है। बिग बॉस में इस समय केवल छह सदस्य और शो का फाइनल होने में 11 दिन बचे हैं। ऐसे में शो में गजब का ट्विस्ट देखने को मिल  रहा है। ताजा एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया देखने को मिली। शो में बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को लिविंग एरिया में बुलाते हैं। इसके बाद वह सभी को बताते हैं कि नॉमिनेशन का मुकाबला दो टीम के बीच होगा। इस टीम में एक तरफ मंडली होती है और दूसरी तरफ बाकी सदस्य।

वहीं, बिग बॉस बताते हैं कि निमृत घर की कैप्टन हैं, इस वजह से वह नॉमिनेशन से सुरक्षित रहेंगी। इसके बाद बिग बॉस सभी को इस टास्क का नियम बताते हैं। बिग बॉस सभी को बताते हैं टीम के सदस्यों को नौ मिनट का अनुमान लगाना होगा। वह बताते हैं कि जो टीम कुल 27 मिनट का अनुमान लगाने के सबसे ज्यादा करीब होगी वो जीतेगी और हारने वाली टीम के सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे। इसके बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। सबसे पहले इस टॉस्क में अर्चना भाग लेती हैं। इसके बाद बारी-बारी से अन्य सदस्य इस टास्क में पार्टिसिपिट करते हैं।

शो में आगे बिग बॉस सभी को एक बार फिर लिविंग एरिया में बुलाते हैं और बताते हैं कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। बिग बॉस अर्चना, प्रियंका और शालीन की टीम को विजेता घोषित करते हैं। इस एलान के बाद तीनों ही फाइनल  में अपनी जगह पक्की कर लेते  हैं। इसी के साथ सुंबुल, एमसी स्टैन और शिव नॉमिनेट हो जाते हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811