त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी रहेंगी प्रचार से दूर
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को बाहर रखा गया है। त्रिपुरा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी स्टार प्रचारक बनाया है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी त्रिपुरा में कांग्रेस का प्रचार करते नजर आएंगे। गुजरात से जिग्नेश मेवानी, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत भी प्रचार करेंगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.