Let’s travel together.

बसंत पंचमी के पर्व के पर होती है विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा

0 613

माघ का महीना चल रहा है। माघ के महीने में ही बसंत पंचमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। बसंत ऋतु को सभी 6 ऋतुओं में ऋतुराज के नाम से जाना जाता है। बसंत पंचमी के पर्व के अवसर पर विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इससे अलावा इस दिन कामदेव की भी आराधना होती है। बसंत पंचमी पर ही ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था, इस कारण से बंसत पंचमी के दिन विधि-विधान से देवी सरस्वती की पूजा व आराधना की जाती है। बसंत पचंमी के दिन पीला वस्त्र और माथे पर पीला तिलक लगाया जाता है। इसके अलावा बसंत पंचमी पर जो बालक शिक्षा ग्रहण के लिए उनकी उम्र होने लगती है उन्हें इस तिथि से शिक्षा देने की प्रथा निभाई जाती है। आइए जानते हैं कब है इस बार बसंत पंचमी का त्योहार और क्या है शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन

 

बसंत पंचमी 2022 की तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार इस बार बसंत पचंमी 05 फरवरी 2022, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष बसंत पंचमी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसे में पंचमी तिथि 05 फरवरी को सुबह 03 बजकर 48 मिनट पर शुरू हो जाएगी और समापन 06 फरवरी की सुबह 03 बजकर 46 मिनट पर होगा।

बसंत पंचमी सरस्वती पूजा मुहूर्त 2022
बसंत पंचमी पर बड़ी ही धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दिन सभी शिक्षण संस्थानों में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करके उनकी पूजा की जाती है। देवी सरस्वती की पूजा के लिए सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट के बीच का समय सबसे शुभ रहेगा। बसंत पचंमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 05 फरवरी की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 57 मिनट तक है।

बसंत पंचमी के दिन लोग अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित करते है। इसके बाद शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इस दिन सभी लोग पीला वस्त्र पहनते है क्योंकि देवी सरस्वती को पीला रंग बहुत ही प्रिय होता है।

बसंत पंचमी सरस्वती पूजा मंत्र
‘एमम्बितमें नदीतमे देवीतमे सरस्वति। अप्रशस्ता इवस्मसि प्रशस्तिमम्ब नस्कृधि।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांग क्रिकेट मैराथन, 250 खिलाड़ियों ने विश्व रिकॉर्ड को दी चुनौती     |     तेजरफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक की गर्दन कटी , अस्पताल में हुई मौत     |     बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गौसेवा हेतु जनप्रतिनिधियों से कमर कसकर आगे आने का विधानसभा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आह्वान     |     भ्रष्टाचार की शिकार साड़िया- संजय सिंह ठाकुर     |     जर्जर पीएम सड़क से टूटा गरीब परिवार पर मुसीबत का पहाड़ जिंदगी ओर मौत से जूझ रहा परिवार का इकलौता सहारा     |     कुलहड़िया गांव हाईवे किनारे हैंडपंप वर्षों से खराब, बिजली जाते ही पेयजल संकट     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |     होली पर्व को लेकर आरएएफ व पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा का संदेश     |     42 वर्ष की गौरवशाली सेवा के बाद प्राचार्य देवी सिंह जाट को भावभीनी विदाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811