Let’s travel together.

सांची विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर जीसी गौतम ने जताई कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की मंशा

0 225

 

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बना रहे अपनी पहचान, टिकट के लिए करेंगे दावेदारी

सी एल गौर रायसेन

आगामी वर्ष 2023 में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेश से सांची विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में वर्षों से समाजसेवा करते आ रहे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जी एस गौतम ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए आगामी समय में चुनाव लड़ने की मंशा जताई है उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अगर पार्टी हाईकमान मुझे सांची विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाती है तो मैं पूरी तरह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं उन्होंने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश और देश में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता सभी एकमत होकर मिशन 2000 23 की फतेह पाने का पूरा भरसक प्रयास कर रहे हैं पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है मैं भी आपके बीच का ही हूं आपके सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम से वासनी मैं निवास करता हूं इसके अलावा भोपाल में भी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा हूं हमने पिछले कई माह से सांची विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव में ग्रामीण जनता के बीच पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है और ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अभी तक दिया जा रहा है स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीण जनता के लोगों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का उपचार हम भोपाल के जेके अस्पताल में भी करते हैं । पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस प्रश्न पर की आपको अगर पार्टी यहां से टिकट देगी तो आपके क्षेत्र की जनता के लिए विशेष का मुद्दे रहेंगे इस पर उन्होंने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता मेरी होगी आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएं एवं युवाओं के लिए शिक्षा प्रणाली में सुधार और समूचे विधानसभा क्षेत्र का विकास यह मेरी पहली प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के इस दौर में महंगाई आसमान छू रही है रसोई गैस के दामों से लेकर हर सामग्री लोगों को महंगी दरों पर उपलब्ध हो रही है आम जनता पूरी तरह से परेशान है और भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, हमारा और हमारी पार्टी का पूरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की जनता के लिए सभी सुख-सुविधाओं से लेकर महंगाई कम की जाएगी और क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने का काम हमारी पार्टी करेगी। अगर पार्टी मुझे क्षेत्र से उम्मीदवार बनाती है तो मैं आपके क्षेत्र की सेवा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं, उन्होंने बताया कि सांची विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में हम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे और जनता की सेवा करेंगे इसकी शुरुआत हमने सर्वप्रथम सांची विधानसभा क्षेत्र से की है यहां प्राथमिकता के साथ हम ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर निशुल्क शिविर लगा रहे हैं और लोगों को निशुल्क दवाइयां स्वार्थ उपचार दिलाने का काम कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811