देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
संत रविदास जयंती 5 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में आयुष मेले आयोजित करेगा। जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे जी ने बैठक में निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से आयुष मेले लगाये जायें। मेले में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित किया जाना है । मेले का लाभ अधिक से अधिक जन-समुदाय तक पहुँचे, इसके लिये स्वयं-सेवी संगठनों के साथ जन-भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मेले में संत रविदास के सामाजिक समरसता के संदेश एवं उपदेश के बारे में जन-सामान्य को जानकारी दी जाएं।

बैठक में कहा गया है कि स्वास्थ्य मेले के दौरान विभाग द्वारा संचालित आयुष एप्पश् एवं योजना का व्यापाक प्रचार-प्रसार किया जाए। विभागीय अधिकारियों के दारा स्वास्थ्य मेले में आये रोगियों का विशेषज्ञ से उपचार किया जाए। और क्या मोर्चा के सदस्यों को निर्देश अपने-अपने मंडल में बैठक प्रत्येक ब्लॉक एवं मोर्चा स्तर पर पंचायत पंचायत पंचायत स्तर पर संत रविदास जयंती का कार्यक्रम किया जाए । वही सिलवानी आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सूरजदोहरे, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जी, पंचम सिंह अहिरवार जिला महामंत्री, भगवानदास लोहट महामंत्री जिला रायसेन, अनु जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रवि माण्डरे , बलराम अहिरवार मण्डल अध्यक्ष पश्चिम, मंडल अध्यक्ष उदयपुरा आशीष खटीक रायसेन , अजेश जाटव सुल्तानपुर , जगदीश मेहरा मंडल महामंत्री, दयाराम चोहान अब्दुल्लागंज, संतोष विलरवान मंडीदीप,गंगाराम जी अहिरवार खरबई, नर्वदा जाटव मीडिया प्रभारी सिलवानी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।