Let’s travel together.

तीन दिवसीय गायत्री महायग का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

0 530

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम सेमरा में 70 वर्षों से लगातार गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सेमरा में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है।

गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सेमरा हाईस्कूल प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ग्राम सेमरा के मुख्य मार्गो से होती हुई मेला ग्राउंड मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों कन्या सर पर कलश लेकर चल रही थी। वहीं गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित हुए। बता दें कि हर वर्ष की तरह इस 70 वे वर्ष भी 3 दिन तक चलने वाली गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। जिसका सोमवार को पूर्णाहुति विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |     सुल्तानगंज थाने का साहू समाज ने किया घेराव     |     महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह     |     केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण का रोडमैप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811