Let’s travel together.

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में संविदा नियुक्ति में सूचना के अभाव में कई अभ्यार्थी चयन परीक्षा से रहे वंचित

0 127

 

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

शिक्षा किसी भी देश की रीढ़ होती है और जिस देश या प्रदेश के शिक्षक जितने अधिक योग्य होंगे उस देश प्रदेश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा बाबजूद इसके आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों में की जाने वाली नियुक्तियो में ऐंसे नियम अपनाए गए कि पात्र अभ्यार्थियों की सूची में शामिल अधिकांश पात्र अभ्यर्थियों को सूचना न मिलने से वह परीक्षा से ही वंचित रह गए.
जानकारी के मुताबिक रायपुर जिले के विभिन्न स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे लेकिन 14 जनवरी को जब अंतिम सूची के कई अभ्यर्थियों को पता चला तब तक परीक्षा ही हो चुकी थी कारण एक नियम यह था कि बेबसाइड को ही अभ्यर्थियों को देखना था लेकिन बेबसाइड में अंतिम सूची को परीक्षा के दो दिन पहले अपलोड किया गया ग्रामीण क्षेत्रों के कई पात्र अभ्यार्थी जिनका नाम पात्रों की सूची में था उन्हें भी मेल या मोबाइल नम्बर पर कोई सूचना नहीं मिली और बेबसाइड से जब तक उन्हें पता चला तब तक परीक्षा हो चुकी थी और नाम आने के बाबजूद वह परीक्षा से वंचित रह गए चयन परीक्षा से वंचित रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि जब आवेदन फार्म के साथ उनका मोबाइल नम्बर व मेल आईडी लिया गया था तो उनका नाम सूची में आने के बाद तो कम से कम उन्हें सूचना भेजना था बेबसाइड के भरोसे तो सभी को सूचना मिलना संभव नहीं होता क्योकि ग्रामीण क्षेत्रों में नेट की समस्या सर्वर डाउन यह आम बात रहती है।
13 एवं 14 जनवरी को हुई परीक्षा
नोडल अधिकारी केएस पटले ने बताया कि रिक्त पदों के लिए संविदा नियुक्ति करने आवेदन आमंत्रित किये थे कुल 5000 आवेदनों में 2000 आवेदन निरस्त हुए दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची में कुल 155 अभ्यार्थियों को चयन परीक्षा में पहुचना था लेकिन 118 ही सामिल हुए 37 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को सूचना न देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार नियम में पहले ही स्प्ष्ट किया गया था कि बेबसाइट से ही पूरी जानकारी दे जाएगी ।
परीक्षा से वंचित छात्रों की मांग
चयन परीक्षा से वंचित छात्रों का कहना है कि प्रदेश की रीढ़ शिक्षा है योग्य का चयन हो इसके लिए सरकार सभी पात्र अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा की नई तिथि घोषित कर उन्हें व्यक्तिगत सूचना देकर परीक्षा करवाये ताकि सभी अभ्यर्थी सामिल हों और योग्य का चयन हो

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811