Let’s travel together.

जी-20 देशों के प्रतिनिधि 17 जनवरी मंगलवार को विश्व धरोहर स्थली सांची आएंगे:सांची स्तूप का करेगे भ्रमण

0 209

शिवलाल यादव रायसेन

भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। यह देश के हर नागरिक के लिए बड़े ही गर्व की बात है।लेकिन रायसेन के लिए इससे भी अधिक गर्व की बात यह है कि जी-20 देशों के सभी प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य 17 जनवरी मंगलवार को सांची आ रहे हैं। इन मेहमानों की अगवानी और स्वागत करने का अवसर हमें भी मिलेगा।
ये मेहमान सांची के स्तूप देखेंगे और अपने साथ शांति का संदेश लेकर जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस विशेष अवसर के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उक्त देशों का डेलिगेशन भोपाल से रायसेन के गोपालपुर बायपास से होते हुए विश्व पर्यटन स्थल सांची पहुंचेगा।इसलिए जिले की सीमा में इस मार्ग पर पड़ने वाले हर गांव में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस पूरे मार्ग पर साफ सफाई के साथ मरम्मत के काम किए जाएंगे।
कलेक्टर अरविंद दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत को जी-20 देशों की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। उसी की बैठक दिल्ली में सितंबर माह में होने वाली है। उसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है और जी-20 देशों में आने वाले प्रतिनिधियों की एक बैठक 16 सोमवार और 17 मंगलवार जनवरी को भोपाल में होने वाली है। उसमें शामिल होने के लिए आने वाले यह विदेशी मेहमान 17 जनवरी को सांची के स्तूप देखने के लिए आने वाले हैं।जिसको लेकर जिला प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है। यह विदेशी मेहमान सांची में करीब 7 घंटे से अधिक समय तक रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811