Let’s travel together.

अवैध रेत खनन रोकने गए तहसीलदार,फोटो खींची और वापस हो गये, रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली की कोई भी कार्रवाई नहीं की

0 314

तहसीलदार का ऑडियो वायरल,शिकायत कर्ता और तहसीलदार में कार्यवाही न करने पर हुई नोक-झोंक

रायसेन–नगर परिषद देवरी के समीप रिछावर, शैकलपुर नर्मदा घाटों पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलीआ अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध उत्खनन कर रही हैं उल्लेखनीय है कि देवरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नर्मदा तट के रेत घाटों पर जमकर इस समय रेत माफिया सक्रिय हैं बिना कोई भय और डर के दिनदहाड़े रेत भरकर ले जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला आज प्रकाश में आया जब रिछावर घाट पर देवरी तहसील प्रभारी विराट अवस्थी जी को अवैध रेत उत्खनन की जानकारी कई बार दी गई तब जाकर नायब तहसीलदार विराट अवस्थी रिछावर नर्मदा घाट पर पहुंचे जहां सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर ट्रालीआ भरकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था पहुंचे तहसीलदार महोदय केवल नर्मदा घाट पर मूकदर्शक बने रेत माफियाओं की भरी ट्रैक्टर ट्राली को देखते रहे दूर से ट्रैक्टरों की फोटो खींची और वहां से चलते बने।


अब प्रश्न खड़ा यह होता है कि अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफियाओं पर तहसीलदार महोदय ने कार्रवाई क्यों नहीं की केवल फोटो खींचकर ही क्यों आ गए। जबकि प्रशासनिक मामलों में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारी तत्काल रेत माफिया वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करते है ।पर इस मामले में यह नहीं हुआ यह बड़े आश्चर्य की बात है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री किसी भी प्रकार के अवैध रूप से उत्खनन करने वाले माफियाओं को जमीन में गाड़ने की बात करते हैं। लेकिन उनके वरिष्ठ अधिकारी उन्हीं की बात का मजाक बना देते हैं। ऐसे ही आज यह मामला देखने को मिला है। प्रश्न यह खड़ा होता है कि तहसीलदार महोदय को किस बात का भय था। या फिर इसके पीछे कोई दूसरा कारण भी है। ऐसा तो नहीं प्रशासन की मिलीभगत से ही देवरी के नर्मदा घाटों पर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है
इस बात की चर्चा है कि सभी रेत माफिया अधिकारियों को मोटी रकम देते हैं तभी वह कोई कार्रवाई नहीं करते

सुनिये तहसीलदार साहब का ऑडियो

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811