Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मंत्री का भतीजा बताकर पुलिस पर रोब झाड़ने बाले युवक के खिलाफ राजगढ़ पुलिस में मामला दर्ज,अब माफी मांग रहा है युवक

0 675

मामला दर्ज होते ही सारी हेकड़ी निकल गई उदयराजसिंह की
खुद मंत्री सिसोदिया ने एस पी से कार्यवाही करने को कहा

भोपाल। अपने आप को पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया का भतीजा बताकर पुलिस पर रोब झाड़ने बाले युवक के खिलाफ राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।जैसे ही पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया उसने खुद VDO बनाकर सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा वह मंत्री का भतीजा नही है।रोब डालने के लिए ऐसा किया है।

पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया के साथ उदयराज

इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका, तो उदयराज अभद्रता पर उतर आया। इसके बाद पुलिस चली गई थी।

शनिवार को पचोर के मैरिज गार्डन में गुना से एक बारात राजगढ़ जिले के पचोर आई थी। बारातियों में उदयराजसिंह नाम का युवक भी शामिल था।जो शराब के नशे में धुत था। देर रात पुलिस यहां डीजे बंद कराने पहुंची। इस दौरान उदयराज ने पुलिस के साथ बदतमीजी की थी।
पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही कोलाहल अधिनियम, गाली-गलौज करने सहित धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा है कि पुलिस को धमकाने वाले से उनका कोई रिश्ता नहीं है। यही नहीं, उन्होंने खुद एसपी से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811