सी एल गौर
रायसेन। पुणे महाराष्ट्र से शुरू हुई गौरव गाथा अभियान के तहत पानीपत हरियाणा जाने के लिए निकाली गई गौरव गाथा यात्रा का पानीपत युद्ध की याद में गौरव दिवस यात्रा रायसेनपहुची ।रायसेन सोमेश्वर धाम किले पर सुबह 5:30 बजे सभी श्री अमरनाथ सेवा समिति एवं फोर्ड क्लब के सदस्यो ने यात्रा का स्वागत किया।

रायसेन शहर में यात्रा का आगमन हुआ जिसका जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गौरव यात्रा में शामिल होकर युवाओं ने भी उत्साहवर्धन करते हुए जोरदार स्वागत किया गौरव यात्रा रायसेन किले पर भी पहुंची जहां प्राचीन समय के स्मारक भवन देखें और उनका अवलोकन किया वहां भी धर्म प्रेमियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

चोपड़ा मोहल्ला मंडी के सामने भोपाल मार्ग सागर तरह आशा मेडिकल के सामने भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी, राकेश तोमर, राजेंद्र सिंह, राठौड़, संदीप दुबे, कैलाश पहलवान सहित अनेक धर्म प्रेमियों फूल बरसा कर गौरव यात्रा का जोरदार स्वागत किया इसके पश्चात यात्रा का स्वागत सांची मार्ग गोपालपुर में भी हुआ इसके पश्चात गौरव यात्रा पर्यटन स्थल सांची के लिए रवाना हुई।