Let’s travel together.

मुख्यमंत्री एवं पूर्व मंत्री की 36 घोषणाओं पर अमल नहीं होने के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन

0 235

 

कांग्रेस ने कहा मुख्यमंत्री और सिलवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री ने की झूठी घोषणाएं

बेगमगंज रायसेन।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री रामपाल सिंह द्वारा तहसील बेगमगंज में विभिन्न कार्यों को लेकर सार्वजनिक मंच से अनेक घोषणाएं की गई । जिनमें 36 घोषणाएं बरसों के बाद भी पूरी नहीं होने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में पुराना बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर जंगी प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटा धरने देने के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अभिषेक चौरसिया को देते हुए आरोप लगाया गया है कि विगत वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक व पूर्व मंत्री रामपाल सिंह द्वारा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर जो घोषणाएं की गई थी , उन पर अमल आज तक नहीं किया गया है ।

धरना देते हुए अपने संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री संदीप विश्वकर्मा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर महामंत्री कंचे दी लाल शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए आरोप लगाए कि चुनाव आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह द्वारा कोरी घोषणाएं करते हुए भूमि पूजन एवं नारियल फोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है जबकि विगत 10 वर्षों की गई घोषणाओं में 36 घोषणाएं जो आज तक पूरी नहीं की गई है उसके विरोध में आज कांग्रेस द्वारा जंगी प्रदर्शन एवं धरना प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल से उक्त घोषणाओं को भाजपा सरकार से अमलीजामा पहनाए जाने की मांग की जाती है
कांग्रेस द्वारा शॉप पर गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निर्माण , नगर में स्टेडियम का निर्माण , नगर में स्मार्ट वन एवं उन्नयन वन की घोषणा, नगर में बाईपास मार्ग , नगर के वार्ड क्रमांक दो चुरक्का में रघुवीर कुशवाहा के मकान से चकला नाले के वेयरहाउस तक सड़क का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास उपरांत घोषणा पर अमल नहीं होने , सुल्तानगंज से बेगमगंज एवं बेगमगंज से हैदराबाद की सड़क निर्माण की घोषणा , ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत व्यवस्था के लिए घोषित 33 / 11 केवी के सब स्टेशन निर्माण ग्राम दुर्गा नगर एवं बड़गवां में स्थापित किए जाने , जनपद प्रांगण में दुकानों के निर्माण , ग्राम मोहनिया , चरगवां , मरखेड़ा गुलाब , भैंसवाई , वीरपुर में लघु सिंचाई योजना के लिए सिंचाई जलाशय की घोषणा , ग्राम सागोनी गोसाई से किचाऊ नाले तक सड़क निर्माण करने एवं सागोनी गोसाई में विधायक निधि से श्मशान घाट पर सेड निर्माण , ग्राम दुर्गा नगर से महगवां के मध्य सेमरी नदी पर पुल निर्माण की

घोषणा , ग्राम ध्वाज के सहका नाले पर स्टॉप डेम निर्माण की घोषणा , सेमरी जलाशय के ग्राम करहोला , खिरिया नवलशाह ,मरखेड़ा टप्पा में लिफ्ट इरिगेशन की घोषणा , तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजना की व्यवस्था करने , सुल्तानगंज को तहसील बनाने की घोषणा व सुल्तानगंज में डिग्री कॉलेज खोले जाने की घोषणा , सुल्तानगंज में खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा , गहरा नाला पर स्टॉप डेम की घोषणा , सुल्तानगंज में कृषि उपज मंडी निर्माण कराने की घोषणा , ग्राम पिपलिया बिचौली में स्टॉप डेम की घोषणा , ग्राम चाँदोड़ा से सोनपुर सड़क निर्माण की घोषणा , ग्राम घाना कला से मढ़िया गोसाई तक सीधे सड़क निर्माण की घोषणा , ग्राम पंदरभटा में हाई स्कूल खोले जाने , ग्राम गुलबाड़ा , उमरहारी , डूंगरिया में सिंचाई के लिए डूंगरिया बांध से लिफ्ट इरिगेशन कराए जाने , सुल्तानगंज में बालिका हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा , ग्राम मरभटुआ मंदिर क्षेत्र में धर्मशाला बनाए जाने की घोषणा , ग्राम पड़रिया राजाधार में विद्युत सब स्टेशन की घोषणा , ग्राम घोघरी , बाकोरी के मध्य धासान नदी पर बांध की घोषणा , सुल्तानगंज अस्पताल के उन्नयन के लिए भूमि पूजन के बाद भी कार्य नहीं कराए जाने , ग्राम शाहपुर पिपलिया में सड़कों के निर्माण और दोनों ओर नालियों के निर्माण की घोषणा , ग्राम सुमेर से कीरतपुर , बढ़गवां , उतका , मरखेडा गुलाब तक सड़क निर्माण की घोषणा , सुल्तानगंज में आदिवासी भवन की घोषणा , ग्राम नारायणपुर , टेकापार बम्होरी में लिफ्ट इरिगेशन से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने , ग्राम पड़रिया राजाधार , गोरखा , ककरुआ , मड़देवरा , मवई , कंजेला , उमरहारी , देवरी ,बरेली , किशनगढ़ , ढिलवार , नगझिरी , खिरिया , मझगवां सानी , रमपुरा , समसगढ़ , बाराह , धोलपुर इत्यादि कई गांव ग्रामों में सिंचाई के लिए लिफ्ट इरिगेशन की घोषणा , बेगमगंज से महुआखेड़ा से खैरी टपरा तक सड़क निर्माण कराए जाने की घोषणा एवं बेगमगंज को रेलवे लाइन से जुड़े जाने की घोषणा के साथ ही मडिया बांध में किसानों की 1 इंच भूमि एवं भवन नहीं डूबे जाने की घोषणा और डूब में आ रही भूमि एवं भवन के लिए अधिक से अधिक पर्याप्त मुआवजा दिलाए जाने की घोषणा तथा मडिया बांध के निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद भी डूब क्षेत्र में पुल सड़क का निर्माण कार्य विधायक के प्रभाव में जारी रखी जाने एवं उक्त निर्माण में डूब में आने के मद्देनजर निर्माण कार्य घटिया स्तर का कराकर जाने से करोड़ों का भ्रष्टाचार और उसकी जांच कर जिम्मेदारों के उक्त निर्माण राशि वसूली किए जाने की मांग सहित अन्य मांगों को 2 माह के अंदर अमल कराए जाने की मांग करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

ज्ञापन दिए जाने के पश्चात पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने भोपाल से आए मध्य प्रदेश सड़क डेवलपमेंट कारपोरेशन के मैनेजर एए खान एवं विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंधक अशोक जैन तथा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर आरके अर्जरिया से उक्त घोषणाओं के संबंध में चर्चा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर बात कर अन्य समस्याओं के संबंध में भी बताया कि किसानों को रात्रि में जो बिजली दी जा रही है ,वह तीखी सर्दी के चलते किसानों के लिए घातक है। इसलिए उन्हें विद्युत शेड्यूल बदलकर दिन में बिजली दी जाए ताकि किसान अपनी फसलों को समय पर पानी दे सकें। यदि उपरोक्त मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस कमेटी पुनः जंगी प्रदर्शन करते हुए आंदोलन करेगी ।
संबंधित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विचार करते हुए उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811