Let’s travel together.

प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक पर दर्ज होगा गबन का मुकदमा

76

बस्ती। मनरेगा जॉब कार्ड पर गलत तरीके से भुगतान के मामले में एसीजेएम (प्रथम) की अदालत ने प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक पर धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज करने का आदेश गौर पुलिस को दिया। गौर थाना क्षेत्र के सरदहा शुक्ल गांव निवासी लक्ष्मी कांत शुक्ला ने अधिवक्ता जितेंद्र कुमार मिश्रा के माध्यम से एसीजेएम (प्रथम) की अदालत में अर्जी दाखिल किया था।

अधिवक्ता ने न्यायाधीश अमित मिश्रा को बताया कि शिकायतकर्ता लक्ष्मीकांत व उनकी पत्नी उमादेवी मनरेगा में मजदूरी करके जीवन यापन करती हैं। गांव के प्रधान रामादेवी, सचिव और रोजगार सेवक मिलकर साजिश के तहत मस्टररोल पर शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी की 84 दिन की फर्जी उपस्थिति भरकर अज्ञात व्यक्ति के बैंक खाते में भुगतान ले लिया। भुगतान की गई धनराशि 17,892 रुपये है।

पीड़ित ने गौर पुलिस व एसपी से भी शिकायत किया था। साक्ष्य के आधार पर न्यायाधीश ने कहा कि मामला गंभीर प्रवृत्ति का है। इसकी विवेचना कराया जाना न्यायोचित होगा। उन्होंने गौर पुलिस का मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811