Let’s travel together.

ग्रर्लफ्रेंड ने बनाया शादी का दबाव, गुस्से में बॉयफ्रेंड ने लगा दी आग

73

तमिलनाडु में शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक (21) ने एक युवती (19) को कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की की आज मौत हो गई। दोनों तिरुपुर जिले के पल्लादम के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि युवती को इलाके में ही रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया था और वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके बाद 21 वर्षीय युवक ने उसे नज़रअंदाज़ करना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को दोनों एक सुनसान स्थान पर मिले जहां युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया जिससे वह इतना गुस्सा हुआ कि उसने युवती को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि जब वह दर्द से चिल्लाई तो राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया । इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने आज दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह मामूली रूप से जला है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811