Let’s travel together.

स्कूल जाने की उम्र में बच्चे थैला लेकर पन्नी बीनने और बाल मजदूरी का कर रहे काम

0 316

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया का नारा उस तस्वीर के आगे फीका पड़ता दिखाई देता है, जिसमें स्कूल जाने की उम्र में बच्चे थैला लेकर पन्नी बीनने और बाल मजदूरी करते दिखाई देते हैं। अब इसे हमारे सिस्टम की उदासीनता कहें या बाल संरक्षण के प्रति लापरवाही। आज भी शिक्षा के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं बनती हैं, मगर जमीनी स्तर पर आकर दम तोड़ देती हैं।बेरखेड़ी चौराहा , फैक्ट्रीचौराहा दीवानगंजऔर दीवानगंज क्षेत्र में घुमक्कड़ जाति वर्ग के लोग रहते हैं। सुबह जिस समय दूसरे घरों के बच्चे स्कूल के लिए हाथ में बस्ता लेकर निकलते हैं। इस मोहल्ले के बच्चे हाथ में थैला लेकर कचरा बीनने, या बाल मजदूरी करने जाते हैं। दीवानगंज मैं घुमक्कड़ समाज के लगभग 30 से 35 बच्चे शिक्षा से वंचित है। अभी पिछले वर्ष ही राष्ट्रीय बाल एवं संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सलामतपुर के पास धपसटनगर, राजीव नगर पहुंचकर भोपा जाति के लोगों से भेंट कर तथा बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा भी लिया था।कानूनगो ने अधिकारियों से भोपा समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा था। उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा था। उनके बच्चों को स्कूल में दाखिल कराने के निर्देश दिए थे। छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ देने के लिए इनकी जाति का निर्धारण करने के लिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। क्षेत्र में रह रहे सेहरिया, बछड़ा, सपेरा, गुसाई सहित आदिवासी समाज के लोगों को भी शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के संबंध में निर्देश दिए थे। दीवानगंजऔर बेरखेड़ी चौराहा पर ऐसे बच्चे आसानी के साथ मिले जाएंगे, जो कचरा बीनने का कार्य करते हैं। इन सभी बच्चों का स्ट्रीट चिल्ड्रन के अंतर्गत सर्वे कराया जाना चाहिए। कुछ समय चाइल्ड लाइन ने भी सर्वे किया था। मगर स्थिति वैसी की वैसी ही है। शासन इन बच्चों को स्कूल भेजने सहित परिजनों को अन्य कार्यों में लगाए।
इनका कहना है –

शासन प्रशासन की तरफ से कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए कोई भी ऐसा प्रयास नहीं किया जा रहा है कि उनको बाल मजदूरी के साथ ही पन्नी, कबाड़ा ना बिनना पड़ेे। दीवानगंज क्षेत्र में ऐसे कई बच्चे घूमते दिखाई देते हैं।
– –पवन प्रजापति
ऐसे परिवारों के लिए शिक्षा के प्रति जागरुक करना आवश्यक है। इनको समझाना पड़ेगा कि बच्चों को पढ़ाना कितना आवश्यक है, यहां के बच्चे सुबह 6 बजे से ही फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज के आसपास पन्नी बिनते हुए नजर आते हैं।

मुकेश साहू

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811